फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BHKU stages dharna demanding road widening

सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर भाकियू का धरना

Sun, 22 Jun 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
BHKU stages dharna demanding road widening
दौराला- सकौती में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते विधायक अतुल प्रधान। स्रोत :
दौराला। सकौती में रेलवे संख्या-40 के अंडरपास के समीप पांच मीटर चौड़ा रास्ता व जल निकासी की मांग को लेकर शनिवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने में विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू नेता संजय दौरालिया ने बताया कि अंडरपास के पास तीन मीटर रास्ता प्रस्तावित है। बताया कि यह रास्ता आने जाने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मार्ग को पांच मीटर किए जाने की मांग की थी, लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने इन्कार कर दिया। इसके अलावा जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से बरसात के समय में सकौती में जलभराव हो जाता था। शनिवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सकौती पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। धरने की जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो दोबारा अनिश्चित कालीन के लिए धरना दिया जाएगा। धरने में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस मामले में वह अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे। इस दौरान जय कुमार, गजेंद्र, सतीश, वंश, इलम सिंह, मोनू, कृष्णपाल, वीके बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed