फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army supporters burn the effigy of Maharashtra government Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: भीम आर्मी समर्थकों ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला, जमकर किया हंगामा

Sat, 29 Dec 2018 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Dec 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army supporters burn the effigy of Maharashtra government  Muzaffarnagar
bhim army

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के महाराष्ट्र में हिरासत में लिए जाने के बाद भीम आर्मी समर्थकों ने यूपी के मुजफ्फरनगर में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। नाराज भीम आर्मी समर्थक मुजफ्फरनगर के कचहरी गेट पर पहुंचे और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को मुंबई पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने दिनभर नजरबंद रखा इसके बाद देर शाम हिरासत में ले लिया। चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने करीब आठ घंटे तक उन्हें होटल में नजरबंद रखा और शाम को दादर स्थित चैत्यभूमि जाने की इजाजत दी लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन

चंद्रशेखर शनिवार को मुंबई के वर्ली स्थित जंबोरी मैदान में जनसभा करने वाले हैं जबकि मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस को जब पता चला कि चंद्रशेखर पश्चिमी उपनगर मलाड के मनाली होटल में ठहरे हैं तो सुबह 11 बजे वह मनाली होटल पहुंची और चंद्रशेखर समेत उनके सहयोगियों को नजरबंद कर लिया।
 

वह चैत्य भूमि जाना चाहते थे लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया। इसकी खबर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे मनाली होटल पहुंचे और उन्होंने चंद्रशेखर को नजरबंदी से मुक्त करने की मांग की। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आखिरकार, शाम को सात बजे के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर को चैत्य भूमि जाने की इजाजत दे दी। भारिप रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर और सीपीआई (एम) केंद्रीय समिति के सदस्य डॉ. अशोक धवले ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।

चंद्रशेखर मुंबई समेत राज्य के चार स्थानों पर सभा करना चाहते हैं। भीम आर्मी के राज्य पदाधिकारी अशोक कांबले ने बताया कि पहली सभा शनिवार को वरली के जंबोरी मैदान में शाम 4 बजे और उसके बाद दूसरी सभा पुणे में तय की गई है।

31 दिसंबर को पुणे में ही सावित्री बाई फुले पीठ में उनका व्याख्यान और फिर 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव स्थित विजय स्तंभ पर पुष्प वर्षा की योजना है। 2 जनवरी को लातूर में और 4 जनवरी को अमरावती में भी जनसभा की योजना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed