{"_id":"5d1d0e158ebc3e3cb06653ca","slug":"bhim-army-members-says-if-do-not-get-justice-then-leave-the-village-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के सदस्यों ने दी चेतावनी, सुरक्षा नहीं दिलाई तो मकान बेचकर गांव छोड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के सदस्यों ने दी चेतावनी, सुरक्षा नहीं दिलाई तो मकान बेचकर गांव छोड़ देंगे
Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी भीम आर्मी की विधानसभा इकाई के अध्यक्ष के परिजनों ने हमलावरों की दहशत के चलते गांव से पलायन करने के लिए अपने करीब छह मकानों की दीवारों पर 'मकान बिकाऊ है' लिख दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जल्द ही गांव से पलायन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में 16 अप्रैल को भीम आर्मी की विधानसभा इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र को गांव के ही छह युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद घायल सुरेंद्र के पुत्र ने खेकड़ा कोतवाली में गांव के ही सात युवकों के खिलाफ पिता पर गोली मारकर हमला करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित सुरेंद्र के परिजनों ने कहा कि आरोपी जमानत होने के बाद गांव में खुले घूम रहे हैं। मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़ित सुरेंद्र के परिजनों ने अपने छह मकानों के बाहर मकान बिकाऊ लिख दिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि यदि उन्हें दिन रात्रि के लिए सुरक्षा नहीं दिलवाई गई तो वह दहशत के चलते जल्द ही गांव से पलायन करेंगे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/