{"_id":"66c50160842b21494b063e24","slug":"bhim-army-jai-bhim-workers-demanded-registration-of-a-case-meerut-news-c-29-1-smrt1037-128318-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भीम आर्मी जय भीम कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भीम आर्मी जय भीम कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग
Wed, 21 Aug 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। भीम आर्मी जय भीम के एक नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का विरोध जताया हुए भीम आर्मी जय भीम कार्यकर्ताओं ने एसओ से मुलाकात की। भीम आर्मी कार्यकर्ता की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजफ्फरनगर की इंदिरा कालोनी निवासी रविंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर भीम आर्मी जय भीम के एक नेता व दो अन्य युवकों पर मोबाइल पर गलत पोस्ट डालकर समाज में द्वेष भाव फैलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने भीम आर्मी जय भीम के विधानसभा अध्यक्ष मिथुन कुमार व गांव खेडकी निवासी सुनील व गांव चमरावाला निवासी अजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी के चलते भीम आर्मी जय भीम के जिलाध्यक्ष विकास कुमार व मिथुन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को एसओ सुनील कसाना से मिले। उन्होंने भीम आर्मी जय भीम नेता की तहरीर पर भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।