फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army chief Chandra Sekhar was health is bad, and he was referred to Delhi

चंद्रशेखर को रोकने के लिए की गई थी घेराबंदी, हालत बिगड़ने पर दिल्ली के लिए रेफर

Tue, 12 Mar 2019 09:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Mar 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Sekhar was health is bad, and he was referred to Delhi
पुलिसफोर्स तैनात

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने सहारनपुर क्षेत्र से समर्थकों के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर तक पदयात्रा निकालने व मुजफ्फरनगर में रैली करने की घोषणा की थी। आचार संहिता लागू होने के चलते पुलिस ने उसे रास्ते में ही रोकने के लिए रोहाना में ही घेराबंदी की, लेकिन इससे पहले ही देवबंद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मंगलवार को सहारनपुर से देवबंद होते हुए नई दिल्ली के जंतर-मंतर तक पदयात्रा निकालने और मुजफ्फरनगर में भी रैली आयोजित कर समर्थकों को संबोधित करने की घोषणा की गई थी। मंगलवार को निर्धारित समय पर चंद्रशेखर समर्थकों के साथ देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हुआ, जिसकी सूचना पर जनपद पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के चलते रोहाना में ही उसकी घेराबंदी के लिए फोर्स तैनात कर दी। एसडीएम कुमार धर्मेंद्र व सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान खुद टीम के साथ रोहाना में मौजूद रहे।

विज्ञापन

इसके साथ ही छपार, चरथावल व सिविल लाइंस थाना पुलिस भी रोहाना में ही टोल प्लाजा पर मौजूद रही, लेकिन रोहाना तक पहुंचने से पहले ही देवबंद पुलिस द्वारा चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही चंद्रशेखर की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उसे पहले मुजफ्फरनगर के स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल ले जाए जाने की चर्चा उड़ी, लेकिन बाद में उसे सीधे मेरठ के एक हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया। 

इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि चंद्रशेखर को देवबंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे हालत बिगड़ने के चलते मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed