फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhalsona, assault in Dabathuwa, lathicharge in Chhabdia, indecency of the inspector in Khirwa

भलसोना, दबथुवा में मारपीट, छबडिया में लाठीचार्ज, खिर्वा में दरोगा से अभद्रता

Tue, 27 Apr 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bhalsona, assault in Dabathuwa, lathicharge in Chhabdia, indecency of the inspector in Khirwa
भलसोना, दबथुवा में मारपीट, छबडिया में लाठीचार्ज, खिर्वा में दरोगा से अभद्रता
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में सोमवार को पंचायत चुनाव कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं के बीच शांति पूर्ण संपन्न हुआ। छबडिया में फर्जी मतदान को लेकर जमकर हंगामा हुआ इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के दौरान प्रधान प्रत्याशी व उसका बेटा घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ एसपी देहात के साथ तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक मतदान भी बाधित रहा। वहीं, खिर्वा में प्रधान प्रत्याशी ने दरोगा से अभद्रता कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
पंचायत चुनाव में कहीं फर्जी मतदान को लेकर तो कहीं प्रत्याशियों के बूथ में अंदर जाने को लेकर हंगामा हुआ। छबडिया में फर्जी मतदान को लेकर हुए हंगामे में प्रत्याशी और उसका पुत्र घायल हो गया। दबथुवा में जिला पंचायत पद की प्रत्याशी पोलिंग बूथ के अंदर पहुंची तो वहां हंगामा हो गया। एक बूथ पर जिला पंचायत पद का बैलेट पेपर नहीं देने की सूचना पर भी हंगामा हुआ। भलसोना में भी हंगामा हुआ और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।
विज्ञापन

छबडिया में प्रधान पद के प्रत्याशी जगदीश सिंह पुत्र भीकम सिंह की फर्जी मतदान को लेकर अनिल पुत्र जयप्रकाश पक्ष से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के दौरान जुटी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मारपीट में प्रधान पद प्रत्याशी जगदीश सिंह व उनके बेटे आजाद को चोट लगी। सूचना पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ आरपी शाही, थानाध्यक्ष समर बहादुर मौके पर पहुंचे। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। आधा घंटा मतदान बाधित रहा। बाद में एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे और चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी के कपड़े फाड़े
मोहल्ला इस्लामाबाद में प्रधान प्रत्याशी अकबर ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए छुरी लहराई। इस दौरान छुरी एक ग्रामीण को लग गई। जिससे यहां हंगामा हो गया। इस दौरान प्रधान प्रत्याशी के कपड़े भी फट गए।
ये रहा मतदान का प्रतिशत
1- सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत
2-11 बजे तक 30 प्रतिशत,
3-एक बजे तक 55 प्रतिशत,
4-तीन बजे तक 60 प्रतिशत
5- शाम पांच बजे तक 66 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed