फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu and political organizations paid homage to Baba Tikait

भाकियू और राजनीतिक संगठनों ने बाबा टिकैत को किया नमन

Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu and political organizations paid homage to Baba Tikait
मेरठ..कंवलजीत..बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट पर हवन करते भारतीय किसान यूनि
मेरठ। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसान संगठनों और राजनीतिक दलों ने उन्हें नमन किया। भाकियू की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में हवन किया गया तो भाकियू अराजनीतिक ने कमिश्नरी पार्क में सभा की। समाजवादी पार्टी की ओर से सपा कार्यालय में बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की ओर से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी कार्यालय में हवन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। बाबा के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यहां प्रशांत सकौती के नेतृत्व में संगठन के लोग एकत्र हुए और हवन किया। इस मौके पर गजेंद्र दबथुवा ने कहा कि बाबा ने अपना पूरा जीवन किसानों के लिए संघर्ष करने में गुजार दिया। कई बड़े किसान आंदोलन में वह जेल तक गए। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर किसानों के लिए अधिक से अधिक कार्य किया जाएगा। इस दौरान उपेंद्र प्रधान, रविंद्र दौरालिया, मोनू ढिंढाला, लोकेश, विनीत, राजकुमार करनावल, कुलदीप त्यागी, राजवी गुर्जर, महबूब आदि संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन

सिसौली जाने से पहले भूनी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए किसान
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान भूनी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां से भाकियू कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर सिसौली के लिए रवाना हुए। इस दौरान जाम के हालात तक बने रहे। यहां मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, सुनील, मोनू, हर्ष, सनी, अंकित , सत्येंद्र, बबलू, मनोज, सत्ते, सुखपाल, विनोद , वीरेंद्र, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू अराजनीतिक ने चौधरी चरण सिंह पार्क में किया हवन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की ओर से युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की तीसरी वर्षगांठ और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन भी किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने आहुति भी दी। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि बाबा टिकैत ने सभी को एकजुट करके रखा था, हमें भी एकजुट होकर किसानों की मांगों को उठाना होगा। उन्होंने सभी से बाबा के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भंडारे और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कश्मिनरी चौराहे पहुंचे। इस दौरान वीरपाल, कालू प्रधान, साहित चौधरी, निशांत, सोनू चौधरी, अभिलाश, नीरज राठी, मोनू चेयरमैन, सोहसिंह प्रधान, हर्ष यादव मौजूद रहे।

भाकियू इंडिया ने लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर
फोटो
मेरठ। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन इंडिया की ओर से एकता पार्क में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। सुशील, दीपांशु हर्ष तितौरिया, राकेश प्रजापति, सरदार अमनदीप सिंह, आरती सुषमा, परविन्द्र सिंह, विपुल, ओमकार यादव, विनोद गुर्जर सुमित आदि शामिल रहे।


सपाइयों ने बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि
फोटो
मेरठ। समाजवादी पार्टी की ओर से जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव किशन सिंह जाटव, महानगर प्रभारी निरंजन सिंह आदि ने बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अलकेश, एहतशाम, मोहित, दीपक सिरोही, अविश, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed