फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhaiya duj ke dusre din

भैयादूज के दूसरे दिन भी रही बस, ट्रेनों में भीड़

Thu, 03 Nov 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 03 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
bhaiya duj ke dusre din
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 भैयादूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। त्योहार मनाने घर आए लोग छुट्टियां खत्म होने के बाद काम पर लौटने लगे हैं। बुधवार को भी बसों के जाम में फंसने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों में भी जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को पायदान पर बैठकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को भैयादूज के चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों में लोगों को सफर करना दूभर हो गया था। बसें नहीं मिलने पर लोगों ने अड्डो पर हंगामा भी काटा था। बुधवार को भी यही हाल रहा। बुधवार को भी सुबह से लेकर शाम तक भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही। मेरठ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, बड़ौत, मवाना, हस्तिनापुर, बुलंदशहर, हापुड़ आदि मार्गों पर चलने वाली बसेें ठसाठस भरकर चलती रहीं। हाईवे पर लगने वाले जाम में बसें फंसने से यात्रियों को बसो का लंबा इंतजार करना पड़ा। यही हाल ट्रेनों का भी रहा। मेरठ से सहारनपुर, दिल्ली और खुर्जा रूट पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। यात्रियों को खड़े होने तक की भी जगह नहीं मिल सकी। यहां तक कि इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में भी लोगों को पायदान पर बैठकर सफर करना पड़ा। जनरल टिकट वाले यात्री भी स्लीपर कोच में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed