{"_id":"6b0858f45db08f31870f7436","slug":"bhagwat-katha-ka-aayojan-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1364876-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमत्कार के भरोसे मत रहो, संघंर्ष करो: डॉ. रामप्रकाश शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमत्कार के भरोसे मत रहो, संघंर्ष करो: डॉ. रामप्रकाश शास्त्री
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर में भोलेश्वर मंदिर के निकट गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा और पोथी दर्शन के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास डॉ. पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने जीवन में कर्म, धर्म और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं अर्जुन के रथ पर विराजमान थे, लेकिन अर्जुन को अपने हिस्से के तीर स्वयं चलाने पड़े। इससे सीख मिलती है कि जीवन में केवल चमत्कार के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि संघर्ष स्वयं करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि मार्गशीर्ष मास में श्रीमद्भागवत कथा सुनने का विशेष महत्व है। जिस प्रकार सूर्यग्रहण के समय कुरुक्षेत्र में स्नान और चंद्रग्रहण के समय काशी में स्नान की महिमा बताई गई है, उसी प्रकार मार्गशीर्ष मास में भागवत श्रवण विशेष पुण्यदायी है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि मासों में मैं मार्गशीर्ष हूं।
मंत्रों की महिमा बताते हुए उन्होंने श्री हरये नमः के जप का महत्व समझाया। साथ ही कलिसंतरणोपनिषद में वर्णित महामंत्र हरे राम, हरे कृष्ण का अधिक से अधिक जप करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पितरों को मोक्ष प्रदान करने में भी सक्षम है।
विज्ञापन
कथा में श्री मनीष मित्तल, श्वेता मित्तल, देव मित्तल, स्तुति मित्तल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। शुक्रवार को कथा में ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा।