फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Betting on IPL matches, arrested with woman at muzaffarnagar

IPL मैचों पर सट्टे का धंधा व्हाट्सएप पर चलता मिला, युवती समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Apr 2018 05:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Apr 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Betting on IPL matches, arrested with woman at muzaffarnagar
युवती समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में आईपीएल मैचों पर सट्टे का धंधा व्हाट्सएप पर चलता पाया गया। पुलिस ने एक युवती समेत तीन बुकी को गिरफ्तार किया है। बीते दो दिनों में पुलिस अभी तक चार बुकी पर शिकंजा कस चुकी है। शहर में बड़े पैमाने पर क्रिकेट मैचों में सट्टे का अवैध कारोबार फैला है। 

विज्ञापन


क्रिकेट मैच में सट्टे का नया खुलासा नई मंडी कोतवाली पुलिस ने किया है। व्हाट्सएप पर आईपीएल मैचों की हारजीत पर दांव लगाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो नई मंडी के रेलवे रोड पर छापे की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह के मुताबिक क्राइम ब्रांच और नई मंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवती समेत तीन बुकी गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में शहजादी गांव सुजडू, सचिन अहलावत साउथ सिविल लाइन, सचिन निवासी गऊशाला को क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया है। इसके पास से पांच मोबाइल फोन, 1280 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी सिविल लाइन पुलिस ने सरकुलर रोड पर छापा मार कर कृष्णापुरी निवासी अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया था। उसका साथी महेश अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed