फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   berojgari ke virodh me yuva ralod ne kiya pardarshan

बेरोजगारी के विरोध में युवा रालोद ने किया प्रदर्शन, कहा युवाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Thu, 06 Sep 2018 12:11 PM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 06 Sep 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
berojgari ke virodh me yuva ralod ne kiya pardarshan
meerut - फोटो : meerut
 युवाओं से वादा खिलाफी और बेरोजगारी के विरोध में युवा रालोद ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए चुनाव पूर्व किए वादों में फेल होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मंडलायुक्त के नाम मांग ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

युवा रालोद के बैनर तले मंडल के सभी जिलों के युवा कार्यकर्ता बुधवार को चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। रालोद छात्र सभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की काबलियत पर उंगली उठाकर उनका अपमान किया है, जिसे युवा बर्दाश्त नहीं करेगा।

युवा इसका जवाब 2019 के लोकसभा चुनाव में देगा। मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे मुद्रा लोन में हर नौजवान के हिस्से में मात्र 4700 रुपये आते हैं। संचालन जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर ने किया। इस मौके पर पश्चिम यूपी अध्यक्ष रोहित प्रताप, प्रमेंद्र तोमर बागपत, अर्जुन ढिंढाला, संजय चौधरी, गौरव जिटौली, आदित्य पंवार, विजय राणा, शुभम मलिक, अंकुश तालियान, सचिन चौधरी, अनुराग चौधरी, अनिल चौधरी, संजय जाटव, विजेंद्र भाटी, कुलदीप हुड्डा, विकास, संजय पनवाड़ी, सुधीर भारतीय, कपिल, साने तेवतिया, विशाल चौधरी, देवेंद्र गुर्जर, मनोज गून, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया समर्थन 

पदयात्रा पर निकले आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे। उन्होंने पहले चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद युवा रालोद के धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर सांप्रदायिकता और जहरीली राजनीति के खिलाफ लड़ रहा है। भाजपा सरकार तमाम मोर्चे पर फेल साबित हुई है। दो करोड़ सालाना रोजगार मुहैया कराने के नाम पर मोदी का झूठ 2019 में भाजपा को ले डूबेगा। रालोद किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने वाली और किसानों की आवाज उठाने वाली पार्टी है। उनकी पार्टी ने कैराना लोकसभा के उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी का समर्थन किया था। आगे भी पूरा विपक्ष एकजुट होकर देश विरोधी सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकने जा रहा है।

युवा रालोद के धरने से गायब रहे मुख्य नेता 
युवा रालोद के बेरोजगारी के खिलाफ हुए धरना प्रदर्शन में रालोद के मुख्य नेता गायब रहे। यहां तक कि जिलाध्यक्ष राहुल देव को भी धरना स्थल पर नहीं बुलाया गया। पूरे धरने में इस बात को लेकर चर्चा रही कि पार्टी के मेन नेता कहां हैं। यह हाल तब रहा जब यह धरना पार्टी के कैंप कार्यालय से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर हो रहा था। कैंप कार्यालय पर पार्टी के तमाम आला पदाधिकारी मौजूद थे। धरने में गांव से पहुंचे कुछ किसानों को जब मुख्य नेता नजर नहीं आए तो उन्होंने पूछा कि धरना रालोद का ही है या किसी दूसरी पार्टी का। तब उन्हें बताया गया कि ये युवा रालोद का धरना है। इसमें मेन रालोद के पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने इस सबके पीछे एक वरिष्ठ नेता का ही दिमाग बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed