{"_id":"5706c33b4f1c1b5319c817bc","slug":"begmpul-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुल बखेड़े में कुलदीप की जेल से रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुल बखेड़े में कुलदीप की जेल से रिहाई
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में रिहाई के बाद कुलदीप का स्वागत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुल बखेड़े में गिरफ्तार कुलदीप सिंह की बृहस्पतिवार को जेल से रिहाई हो गई। कुलदीप के शुभ चिंतकों और सिख समाज ने उसका जोरदार्र स्वागत किया। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
जिला जज न्यायालय ने बुधवार को ही कुलदीप की जमानत अर्जी मंजूर कर उसे रिहा करने के आदेश दिए थे। तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार शाम वह जेल से रिहा हो गया। बीर खालसा दल के पदाधिकारी, उसके परिचित शुभचिंतक और समाज के लोग उत्साह के साथ उसे जेल से लेने गए। जुलूस के रुप में उसका बेगमपुल, सूरजकुंड आदि कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। कुलदीप अपने हाथ में तिरंगा लिए हुए था।
विज्ञापन
थापर नगर गुरुद्वारा पहुंचकर उसने मत्था टेका। घर पहुंचने पर खुशी का माहौल था। कुलदीप ने बताया कि वह बेकसूर है। पुलिस से उसके साथ अभद्रता की और उल्टा उसी पर गलत केस लगा दिया। वह अपने न्याय की लड़ाई जारी रखेगा।
विज्ञापन
उसने कहा कि पूरे शहर और उनके समाज ने उसका साथ दिया, जिसका वह हमेशा आभारी रहेगा। इस मौके पर बीर खालसा दल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह गोल्डी, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह कोछड़, महासचिव जगमीत सिंह मीत, महेंद्र सिंह, मनेंद्र पाल सिंह, राजपाल सिंह, यादविंदर सिंह, जसदीप सिंह, रमन सिंह आदि मौजूद थे। बीर खालसा दल के महासचिव जसमीत सिंह मीत ने कहा कि दल इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा।