फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   beemar system

बीमार सिस्टम से दम तोड़ता स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार

Sat, 28 Jan 2017 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
beemar system
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जिले में 43 स्वास्थ्य केंद्र हैं तो 12 ब्लॉकों में 212 चिकित्सक और करीब 55 फार्मासिस्ट तैनात हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम इस कदर बीमार है कि अच्छी-खासी संख्या होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार दम तोड़ रहा है। खुद सीएमओ तीन माह से इन केंद्रों का औचक निरीक्षण करा रहे हैं। जहां इनकी बदहाली की पोल खुल रही है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब सिफर है। विभाग किसी भी चिकित्सक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने या फिर शासन को डीओ लिखने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर मेरठ से आगे
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अक्सर कहते मिल जाएंगे कि हमारे पास चिकित्सकों की कमी है। लेकिन यह दावे झूठे हैं। क्योंकि मेरठ मंडल में सबसे ज्यादा चिकित्सकों की संख्या मेरठ जिले में है। 12 ब्लॉक वाले इस जिले में जहां 212 चिकित्सक हैं, तो वहीं 19 ब्लॉक वाले बुलंदशहर में महज 159 चिकित्सक हैं। ऐसे समय में जब बुलंदशहर में चिकित्सक मेरठ की तुलना में कम हैं तो ओपीडी, भर्ती मरीज और डिलीवरी की संख्या मेरठ के मुकाबले करीब 40 फीसदी अधिक है। टीकाकरण से लेकर मिशन फ्लैक्सीपूल के मामले में बुलंदशहर मेरठ से आगे है।
विज्ञापन


इलाज चतुर्थ श्रेणी स्टाफ के हवाले
निरीक्षण में साफ हो चुका है कि चिकित्सकों और फार्मासिस्ट के गायब रहने पर चतुर्थ श्रेणी स्टाफ मरीजों का उपचार करता मिला। एडिशनल पीएचसी के एक वार्ड ब्वॉय ने कहा भी कि डॉक्टर साहब ने हमें लिखकर दे रखा है कि किस मर्ज में कौन सी दवा दी जाए। उसी से इलाज कर देते हैं। ऐसे हालात में समझा जा सकता है कि स्वास्थ्य केंद्रों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण महज खानापूर्ति
हाईकोर्ट के सख्त होने पर मुख्यालय स्वास्थ्य केंद्रों की हालत सुधारने के नाम पर निरीक्षण कराता है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर खेल कर दिया जाता है। डीएम ने दो माह पहले अपने स्तर से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कराया था तो काफी लापरवाही सामने आई थी। डीएम के आदेश के बावजूद सीएमओ कार्यालय ने चिकित्सक व अन्य स्टाफ की उस माह की सैलरी नहीं काटी थी। मामला ट्रेजरी में पकड़े जाने के बाद खुला था। तीन माह के निरीक्षण में सिर्फ भावनपुर सीएचसी प्रभारी को हटाया गया, जबकि हालात दूसरी जगहों के भी खराब थे। खरखौदा सीएचसी प्रभारी स्वयं गाजियाबाद से नौकरी कर रहे थे, निरीक्षण के दौरान यह बात पकड़ में भी आई। लेकिन मामला तनख्वाह काटने तक ही सिमटकर रह गया। मौजूद समय में छुट्टियों पर रोक है। लेकिन चिकित्सक एप्लीकेशन लगाकर स्वास्थ्य केंद्रों से गायब हैं। फिर भी विभाग कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
--
स्वास्थ्य केंद्र
एडिशनल पीएची - 31  
सीएचसी   - 12
कुल - 43

चिकित्सक
एलोपैथी - 155  
डेंटल  - 2
आयुर्वेदिक - 15
संविदा पर - 40
कुल - 212
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed