{"_id":"5b2755664f1c1bf36e8b8791","slug":"beating-the-accused-of-tampering-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर धुनाई फिर मुंडवा दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर धुनाई फिर मुंडवा दिया सिर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ कर भीड़ ने जमकर पीटा और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। चर्चा है पुलिस ने आरोपी अनीस को कोतवाली लाकर उसका सिर मुड़वा दिया। हालांकि पुलिस सिर मुंडवाने की बात से इनकार कर रही है, उधर इस मामले में आरोपी युवक के परिजन भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दिन भर इस मामले को लेकर कोतवाली के आसपास गहमागहमी रही। उधर, डीजीपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आईजी से रिपोर्ट मांग ली है।
विज्ञापन
पढ़ें : मेरठ: बाज नहीं आए स्टंटबाज, युवती से छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले काफी दिन से एक युवती को परेशान कर रहे बाबैल बुजुर्ग निवासी युवक को रविवार को युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। भीड़ ने आरोपी युवक को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित युवती के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर पर युवक अनीस पुत्र हनीफ निवासी गांव बाबैल बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/