{"_id":"5bb4b4e7867a554f192abffb","slug":"beating-of-students-in-saharanpur-madarsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में छात्र की पिटाई, मुफ्ती पर लगाया ये गंभीर आरोप, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में छात्र की पिटाई, मुफ्ती पर लगाया ये गंभीर आरोप, जमकर हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Oct 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में छात्र की पिटाई को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मदरसे के मुफ्ती पर बच्चे की पिटाई करने और किसी से शिकायत करने पर मदरसे से निकाल देने की धमकी का आरोप लगाया। उनकी ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी मोहम्मद इनाम का 13 वर्षीय पुत्र नवाजिश मानकमऊ स्थित एक मदरसे का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को मदरसे के एक मौलवी ने नवाजिश की पढ़ाई में कुछ गलती होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि किसी को पिटाई के बारे में शिकायत करने पर उसे मदरसे से निकालने की भी धमकी दी। नवाजिश ने अपने घर पहुंचकर पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन शरीर पर निशान देख कर परिजनों ने उससे पूछा तो उसने पिटाई के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक मंगलवार को उन्होंने मदरसे में जाकर मुफ्ती से शिकायत की। लेकिन मुफ्ती ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इस मामले में कुतुबशेर थाना में तहरीर देकर आरोपी मुफ्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में मंगलवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मदरसे में एक बच्चे की पिटाई की शिकायत मिली थी। पिता की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/