{"_id":"5d8a1c7f8ebc3e013b28544b","slug":"beating-of-a-youth-after-calling-on-mobile-phone-of-girl-at-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती के मोबाइल पर कॉल करना पड़ा महंगा, युवक की जमकर धुनाई, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती के मोबाइल पर कॉल करना पड़ा महंगा, युवक की जमकर धुनाई, ये है पूरा मामला
Tue, 24 Sep 2019 07:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुजफ्फरनगर में युवती को लगातार फोन कॉल कर परेशान कर रहे दूसरे वर्ग के युवक की युवती के भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर जमकर धुनाई कर डाली। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया, जिनका शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी आबिद नामक युवक भौराकलां निवासी दूसरे वर्ग की युवती को लगातार फोन कॉल कर परेशान कर रहा था। युवती के भाई का कहना है कि कई बार आरोपी को समझाया गया, लेकिन उसकी हरकतें लगातार जारी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: चलती बस में युवती से छेड़छाड़, भीड़ ने पकड़कर धुना, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को युवती का भाई अपने दोस्त के साथ किसी काम से शहर आया था। शामली स्टैंड पर आबिद उन्हें मिल गया, जिसके साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने आबिद की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट व हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/