{"_id":"5d48680e8ebc3e6cd327700d","slug":"beating-of-a-muslim-youth-in-baghpat-district-after-serving-the-kanwariyas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की सेवा करने पर शहजाद को लाठी-डंडों से पीटा, मस्जिद में नहीं घुसने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की सेवा करने पर शहजाद को लाठी-डंडों से पीटा, मस्जिद में नहीं घुसने की दी चेतावनी
Mon, 05 Aug 2019 11:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
घायल शहजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस मित्र के रूप में हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करने पर एक मुस्लिम युवक को उसी के बिरादरी के चार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि उसे मस्जिद में नहीं घुसने दिया जाएगा। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घायल शहजाद पुत्र जमील पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। उसने बड़ौली रोड़ पर कांवड़ मेले के दौरान पुलिस मित्र बनकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा की थी। इससे उसके क्षेत्र के कुछ युवक खफा थे और वे कई दिन से उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
शहजाद के मुताबिक रविवार रात जब वह घर जा रहा था तो चार युवकों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा। आरोप है कि इन युवकों ने चेतावनी दी कि उसे मस्जिद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। शहजाद ने किसी तरह इन युवकों से अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसआई जाहिद हसन ने बताया कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/