फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beat up and injured and snatched money

मारपीट कर घायल कर रुपये छीने

Mon, 25 Aug 2025 09:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 25 Aug 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Beat up and injured and snatched money
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल डाकखाने वाली गली निवासी मोहम्मद वसीम ने थाने में दी तहरीर में चार युवकों पर अपने पुत्र मो. शाहिद के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहम्मद वसीम उर्फ भूरा ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र मो. शाहिद गांव भैंसा से भुट्ठे बेचकर शाम तीन बजे मवाना लौट रहा था, जैसे ही वह गंदे नाले के पास पहुंचा तो वहां पहले से मुंह पर कपड़ा लपेटे खड़े चार युवकों ने शाहिद को रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे रुपये छीन लिए। विरोध करने पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। उसी दौरान कुछ लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed