फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Be aware of the cyber attacks through online gaming, do not share your bank details with any one

Cyber Crime: ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो हो जाएं सावधान, कहीं खाली न हो जाए आपका बैंक खाता

Thu, 23 Jun 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jun 2022 12:43 PM IST
सार

साइबर अपराधी ठगी के लिए कई पेंतरे अपना रहे हैं जिसमे ऑनलाइन गेम्स उनके लिए लोकप्रिय हैं। ये अपराधी ऑनलाइन गेमिंग के जरिए पैसा कमाने का लालच देकर लोगों को शिकार बनाते हैं। मेरठ में पुलिस के पास ऐसे कई मामले आ चुुके हैं।

विज्ञापन
Be aware of the cyber attacks through online gaming, do not share your bank details with any one

विस्तार

इस डिजिटल युग में जहां हमारे लिए सब कुछ इतना आसान हो गया है, वहीं साइबर क्राइम की गति भी तेज हुई है। साइबर अपराधी बैंक खातों में सेंधमारी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

विज्ञापन


कैसे की जा रही है ऑनलाइन ठगी
साइबर अपराधी ठगी के लिए कई पेंतरे अपना रहे हैं जिसमे ऑनलाइन गेम्स उनके लिए लोकप्रिय हैं। मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि साइबर अपराधी ऑनलाइन गेम्स के जरिए भी ठगी कर रहे हैं। ठग विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए पैसा कमाने का लालच देकर यूजर्स का डेटा व बैंक खाते  संबंधी जानकारियों तक पहुंच बना लेते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा : 68 स्थलों पर तैनात रहेगी सिविल और ट्रैफिक पुलिस, भारी वाहनों के आवागमन के लिए बनाई जा रही रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में पब्जी, फ्री फायर व अन्य ऑनलाइन गेम लोकप्रिय हैं। साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक पेज बनाकर उस पर पब्जी, फ्री फायर व अन्य ऑनलाइन लोकप्रिय गेम, गेम के टूल व बैटल गन बेचने का विज्ञापन डालते हैं जो बच्चों को आकर्षित करते हैं। इन विज्ञापनों को देखकर मासूम बच्चे उनके जाल में फस जाते हैं और ठगी आसान हो जाती है। बच्चे पेज पर विज्ञापन देखकर उससे संपर्क करते है।


अपराधी पहले खाते में रकम मांगते हैं और बाद में बच्चों से उनके पैरेंट्स के क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड का नंबर और फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछकर ऑनलाइन ठगी कर लेते हैं।

ऑनलाइन ठगी से कैसे बचे
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड का नंबर किसी भी आनलाइन गेम मे सेव न करें। पेमेंट करने से पहले निर्धारित मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है जिसे शेयर नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed