फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Be aware of both classes with police-administration

पुलिस-प्रशासन के साथ दोनों वर्ग हों जागरूक

Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Be aware of both classes with police-administration
प्रह्लादनगर पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : Rajendra Aggarwal MP, who reached Prhallnnagar
मेरठ। प्रहलाद नगर प्रकरण चर्चा में आने के बाद भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि लगातार प्रह्लाद नगर पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी पहुंचे और लोगों से लंबी वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जहां पलायन जैसी स्थिति बनने की बात कही तो स्थानीय निवासियों की इस्लामाबाद की तरफ से आने वाली संकरी गली पर गेट लगाने की मांग को सही माना। उन्होंने कहा कि इस तरह के माहौल को दूर करने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ दोनों वर्गों के लोगों को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि उन्होंने प्रह्लाद नगर जाकर वहां के लोगों से वार्ता की। इस दौरान पाया कि यहां के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी कारण लोग यहां से अपने मकान आदि बेचकर जा रहे हैं। इसी से पलायन जैसे हालात यहां नजर आने लगे हैं। पुलिस ने अब तक की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया। पिछले दिनों कुछ युवकों ने पिस्टल लहराई तो पुलिस उसे खिलौना पिस्टल बता रही है। इससे पता चलता है कि यहां असुरक्षा की भावना पैदा की जा रही है और पुलिस उसे गंभीरता से नहीं ले रही है। असामाजिक तत्व यहां आये दिन शरारत, छेड़छाड़, स्टंट, धमकी देने जैसे काम कर रहे हैं। जिससे असुरक्षा लगातार बढ़ रही है। हालांकि अब पुलिस-प्रशासन यहां सक्रिय नजर आ रहा है। इसे और सक्रिय किया जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना कायम हो सके। इसके लिए जब हमारे पास इस्लामाबाद से निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था है तो कॉलोनी वालों की गेट लगाने की मांग को मान लेना चाहिए।
विज्ञापन

 5 को दूंगा मुंहतोड़ जवाब
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश में अब योगी सरकार है इसलिए पुलिस-प्रशासन को समझ लेना चाहिए कि इस सरकार में किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा। इस प्रकरण में पूरी तरह पुलिस-प्रशासन की लापरवाही है। अल्पसंख्यक वर्ग के जो गुंडा तत्व अराजकता फैला रहे हैं, उनसे अब सख्ती से निपटा जाएगा। शारदा ने फोन बताया कि वह इस समय धार्मिक यात्रा पर हैं। 5 जुलाई को प्रह्लाद नगर पहुंचेंगे और पुलिस-प्रशासन के साथ इन अराजक तत्वों को मुंह तोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रह्लाद नगर में बढ़ रहा तनाव, व्यापार हो रहा चौपट   
मेरठ।
प्रह्लाद नगर के हालात की किसी को चिंता नहीं है। राजनीति चमकाने के लिये कुछ लोगों की आवाजाही यहां लगातार बढ़ रही है। लंबे समय से एक साथ रहने वाले दोनों वर्गों के लोगों के दिलों में दरारें आने लगी हैं। जिसका असर प्रह्लाद नगर के बाजार में दिखने लगा है। शनिवार को व्यापारियों ने कहा कि ऐसा हाल तीन-चार दिन रहा तो कारोबार चौपट हो जाएगा। पिछले तीन दिनों में व्यापार काफी घट गया है।
प्रह्लाद नगर में करीब 150 दुकानें हैं, जहां से इस्लामाबाद, गोलाकुआं और श्यामनगर समेत मोहल्ले के लोग यहां से सामान खरीदते हैं। अधिकांश दुकानें एक ही वर्ग के लोगों की हैं। तीन दिन (बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार) से प्रह्लाद नगर के हालात ठीक नहीं हैं। जिसके चलते दुकानों पर ग्राहक नहीं जा रहे है। शनिवार रात को इन व्यापारियों का दर्द बाहर आया। परचून की दुकान चलाने वाली सीमा ने बताया कि तीन दिन में व्यापार आधा हो गया है। उनका परिवार इसी दुकान से चलता है।

महेश कुमार का कहना है कि पिछले 15 साल से यहां पर इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। परिवार उनका जागृति विहार में रहता है। कुछ लोग हूटिंग और छेड़छाड़ की वारदात करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, राजनीति ज्यादा करा रही है। जिससे उनकी दुकान पर तीन दिन से ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है। कंफैक्शनरी के दुकानदार हिमांशु ने बताया कि इस मामले को तूल दिया जा रहा है। प्रह्लाद नगर में परेशानी तो है। लेकिन उसको पुलिस द्वारा निपटाना चाहिए। दुकान पर ग्राहक बहुत कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed