फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BDC candidate husband shot dead was returning home after filing nomination

मेरठ: चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्राम पंचायत सदस्य का लड़ रहा था चुनाव

Mon, 07 Jun 2021 06:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 06:57 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, चुनावी रंजिश में राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा था।

विज्ञापन
BDC candidate husband shot dead was returning home after filing nomination
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकुरा गांव में चुनावी रंजिश में रविवार को युवक राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे अंकित को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुनकुरा निवासी राहुल (27 वर्ष) पुत्र जयपाल गांव में परचून का दुकान करता था। रविवार सुबह राहुल ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पर्चा भरवाने के लिए मेरठ गया था। गांव के अरुण ने भी पर्चा भरा था। अरुण कुनकुरा निवासी पूर्व रजपुरा ब्लाक प्रमुख योगेंद्र का समर्थक है। रविवार दोपहर तीन बजे दोनों पक्ष पर्चा भरकर गांव लौटे थे। 
विज्ञापन


आरोप कि पूर्व प्रमुख योगेंद्र अपने बेटे अंकित सहित कुछ अन्य लोगों के साथ जयपाल के घर पहुंच गया। उससे चुनाव में नाम वापस लेने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में जयपाल और उसका भाई घायल हो गया। इसी दौरान दुकान पर बैठा राहुल भी पहुंच गया। मारपीट का विरोध करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे अंकित ने राहुल के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन घायल राहुल को गंगानगर के सूर्या अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने इंचौली थाने पर हंगामा किया। गंगानगर पुलिस भी वहां पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि प्रधानी चुनाव के समय से ही दोनों पक्षों में रंजिश थी। तहरीर में छह लोगों को नामजद किया गया है। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र और उसके तीन बेटे अंकित, उदयराव, उत्तम के अलावा विकास और अमन शामिल हैं। 


सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने कहा कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है। राहुल की शादी दो वर्ष पूर्व कसेरू बक्सर निवासी अंजलि से हुई थी। पति की हत्या की खबर सुनने के बाद वह बेसुध हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed