{"_id":"608278df8ebc3e246510de09","slug":"bdc-candidate-attacked-and-five-people-injured-during-election-campaign-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव प्रचार कर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, पांच लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव प्रचार कर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Fri, 23 Apr 2021 01:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:39 PM IST
सार
मेरठ में चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर गांव अमरसिंहपुर में जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में बुधवार रात चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर गांव अमरसिंहपुर में जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायल ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कुल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव शिवपुरी निवासी राजीव पुत्र मगनपाल अतलपुर गांव (वार्ड-47) से बीडीसी सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार रात राजीव गांव अतलपुर से चुनाव प्रचार कर कार में अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव अमरसिंपुर के समीप पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उन्हें कार से उतार लिया और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव अमरसिंहपुर के लोग उस ओर दौड़े।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक की दो पत्नियों में कहासुनी, फिर एक को पीटा, बचाव के लिए आए भाई-पिता की जमकर धुनाई
विज्ञापन
वहीं लोगों को अपनी ओर आते देख उक्त पांचों लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने गांव अमरसिंहपुर निवासी कर्मवीर उर्फ खिट्टू, संजीव, कोमल व दो अन्य लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी फरार हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: बसपा जिलाध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी, वीडियो हुआ वायरल