{"_id":"6081e1ff8ebc3e8d3071bcb4","slug":"two-wives-say-sunni-beaten-one-wife-brother-and-father-also-came-to-the-rescue-sardana-news-mrt5356224198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक की दो पत्नियों में कहासुनी, फिर एक को पीटा, बचाव के लिए आए भाई-पिता की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक की दो पत्नियों में कहासुनी, फिर एक को पीटा, बचाव के लिए आए भाई-पिता की जमकर धुनाई
Fri, 23 Apr 2021 12:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:36 PM IST
सार
मेरठ में एक युवक की दो पत्नियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवक ने दूसरी पत्नी के कहने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव महादेव में गुरुवार को एक युवक की दो पत्नियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवक ने दूसरी पत्नी के कहने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट की। बीच बचाव के लिए आए अपने भाई व पिता को भी जमकर पीटा। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे दोनों ही महिलाओं और उनके बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना का कोहराम : मेरठ में 1634 नए संक्रमित, नौ की मौत, ये क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन
गांव महादेव निवासी इरशाद की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी साइना और दूसरी पत्नी के बीच गुरुवार दोपहर किसी बात पर कहासुनी हो गई। इरशाद ने दूसरी पत्नी के पक्ष में आते हुए अपनी पहली पत्नी साइना के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए भाई नौशाद व पिता महमूद से भी मारपीट की। शिकायत करने के लिए महिलाएं छोटे बच्चों के साथ थाने जा पहुंची। पुलिस ने बच्चों व महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। थानाध्यक्ष ने पांच से दस वर्ष के पांच बच्चों को हिरासत में बैठे देखा तो पुलिस कर्मियों पर नाराजगी जताई। इन सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बसपा जिलाध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी, वीडियो हुआ वायरल