फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   B.Com student molested, case registered

बीकॉम की छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

Fri, 05 Sep 2025 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 05 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
B.Com student molested, case registered
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बीकॉम की छात्रा का एक मनचले ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। आरोपी की हरकतों के कारण छात्रा घर में कैद हो गई है। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक युवक ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी बीकॉम की छात्रा है। उनकी रिश्तेदारी का एक युवक बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। आरोपी रास्ते में आते-जाते उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। आरोपी उनकी बेटी पर दोस्ती का दबाव देता है। विरोध करने पर आरोपी उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। बुधवार रात आरोपी घर पहुंचा और घर के बाहर गाली गलौज करने लगा था। पीड़ित परिवार ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने परिवार के साथ मारपीट की। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed