{"_id":"646687dc546cd1502600ab87","slug":"bcom-student-dies-after-being-hit-by-a-train-meerut-news-c-72-1-mrt1062-851-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से बीकाम के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से बीकाम के छात्र की मौत
Fri, 19 May 2023 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 19 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
ईयरफोन लगाते हुए ट्रैक पार कर रहा था
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट में ट्रेन की चपेट में आने से बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची। परिजनों के पोस्टमार्टम के लिए मना किया तो पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। शाम को शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
कासमपुर निवासी राहुल पांडेय मेरठ कालेज में बी-काम प्रथम वर्ष का छात्र था। वह मोमोज का ठेला भी लगाता था। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे वह घर से दौड़ लगाने निकला था। लोगों ने बताया कि उसने ईयर फोन लगा रखा था। कैंट क्षेत्र में खंभा नंबर 70/14-70/16 के बीच वह ट्रैक पार कर रहा था तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कासमपुर फाटक पर ड्यूटी कर रहे राजेश ने पुलिस को जानकारी दी। संवाद