{"_id":"69dab48e69d90843670204a5","slug":"bba-bca-llb-exam-forms-online-meerut-news-c-72-1-mct1014-151671-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीबीए-बीसीए, एलएलबी के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीबीए-बीसीए, एलएलबी के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन
विज्ञापन
ccsu
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और संबंधित कॉलेजों में सात पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गए हैं। छात्र समर्थ पोर्टल पर ये फॉर्म 18 अप्रैल तक भर सकते हैं। 250 रुपये के विलंब शुल्क के साथ ये फॉर्म 20 अप्रैल तक और 500 रुपये के साथ 22 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे। कॉलेज 23 अप्रैल तक समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म सत्यापित कर सकेंगे।
छात्र फिलहाल बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीपीईएस और एलएलबी में फॉर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को रिक्त पदों के सापेक्ष प्राचार्य एवं शिक्षकों की नियुक्ति का अनुमोदन 15 दिनों में लेने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कॉलेज नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। इधर, विश्वविद्यालय ने बीकॉम ऑनर्स के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का परिणाम भी जारी कर दिया है। छात्र शुक्रवार से विश्वविद्यालय वेबसाइट से परिणाम देख सकते हैं।
संस्कृत में प्री-पीएचडी कोर्सवर्क
सीसीएसयू कैंपस स्थित संस्कृत विभाग में प्री-पीएचडी कोर्सवर्क की शुरुआत हो गई है। डॉ. दुर्गा प्रसाद मिश्र ने श्रेष्ठ शोध कार्य के लिए शोधार्थी में जिज्ञासा को आवश्यक बताया। डॉ. अमरनाथ सिंह ने विद्यार्थियों से गुरु-शिष्य परंपरा से विद्या अध्ययन शुरू करने की अपील की। उन्होंने विद्या चाहने वालों से सुख का त्याग करने का आह्वान किया।