फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bawali students will not get admission in CCSU after charge sheet

Meerut News: चार्जशीट के बाद बवाली छात्रों को सीसीएसयू में नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 20 Mar 2023 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bawali students will not get admission in CCSU after charge sheet
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मारपीट और फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें 12 नए चेहरे सामने आए हैं। इनके बारे में पड़ताल की जा रही है। वहीं, एसपी सिटी पीयूष सिंह ने विवि प्रबंधन को पत्र लिखा है। इसमें आरोपी छात्रों को बर्खास्त करने और बवाली छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही गई है। इस पत्र पर मंथन किया जा रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि चार्जशीट के बाद बवाली छात्रों को सीसीएसयू में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विवि के गेट पर वर्चस्व को लेकर एबीवीपी के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी अक्षय बैंसला गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई थी। इसके बाद दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस ने भी अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था। अब तक तीन मुकदमों में 32 छात्र नामजद किए गए हैं। इनमें से पांच छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अन्य फरार नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

छात्र गुटों के हैं व्हाटसएप ग्रुप
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हंस चौधरी और अक्षय बैंसला के गुटों के बीच आए दिन टकराव होता रहता है। दोनों गुटों ने अपना-अपना व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। ग्रुप में एक मेसेज होते ही दोनों गुटों के छात्र चंद मिनटों में ही विवि में जमा हो जाते हैं। जिस गुट के छात्र ज्यादा हो जाते हैं, वही वारदात को अंजाम दे देता है। एक मार्च को हंस चौधरी पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय सीओ की पड़ताल में छात्र गुटों के तीन व्हाट्सएप ग्रुप सामने आए थे। इसके बावजूद पुलिस ने गंभीरता से कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार छात्रों की तलाश में नोएडा-गाजियाबाद में भी दबिश
फायरिंग के मामले में पुलिस की टीमों ने रविवार को मेरठ समेत गाजियाबाद और नोएडा में भी दबिश दी। थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed