{"_id":"59f89d884f1c1b72548ba100","slug":"barta-jaa-raha-dhund-ka-asar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता जा रहा है धुंध का असर, अभी और बढेगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ता जा रहा है धुंध का असर, अभी और बढेगी धुंध
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान ये मौसम फिर से बदल गया है। धुंध का असर तेज हो गया है। अक्तूबर के आखिरी दिन मौसम ने ऐसी पलटी मारी कि दिन भर धुंध (स्मॉग) का असर दिखाई दिया। दिन में सूर्य देवता भी धुंध केबीच में छिपे रहे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड का असर धीरे धीरे बढेगा ओर धुंध अभी रहेगी।
विज्ञापन
अक्तूबर माह के आखिरी दिन रात और दिन का मौसम सबसे सर्द रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने से मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया। मौसम में नमी आयी तो धुंध भी बढ़ती चली गई। मौसम के तेवर भी धीरे धीरे बदलते जा रहे है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में जहां मौसम गर्म चल रहा था, वहीं अंतिम सप्ताह तक आते आते मौसम में काफी बदलाव आ गया और ठंड का असर भी बढ़ गया है। ठंड के साथ साथ धुंध सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। धुंध सुबह ओर रात को दिख रही थी, मंगलवार को दिन भी इसका असर बना रहा। जिस कारण से शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध सुबह ओर शाम को ज्यादा रही, जबकि दिन में थोड़ी कम दिखाई दी, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। इस मौसम में स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। दिन और रात अक्तूबर में सबसे सर्द रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 96 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। कए दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान दिन के तापमान में 1 और रात के तापमान में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष का कहना है कि धुंध का असर बढ़ते प्रदूषण और कम होते दिन रात के तापमान के कारण हो रहा है। ऐसे धुंध में छोटे छोटे पार्टिकल उड़ते रहते है। अभी तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा ओर ठंड भी बढेगी।
विज्ञापन
सूर्योदय कल---6.30
सूर्यास्त आज---5.34
पूर्वानुमान
दिन में धुंध का असर बना रहेगा और तापमान में भी गिरावट संभव है।
पिछले एक सप्तताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 31.6 16.5
26 31.6 15.3
27 30.4 15.0
28 30.8 14.7
29 30.0 15.1
30 30.1 15.3
31 29.2 14.9
बढ़ता प्रदूषण बिगाड़ रहा है मौसम की चाल
मोदीपुरम। बढ़ते प्रदूषण के चलते मौसम की चाल बिगड़ रही है। हरियाणा और पंजाब और वेस्ट यूपी में चलाई जा रही परीली का असर हवाओं के माध्यम से यहां तक दिखाई दे रहा है। हवा में बढ़ते प्रदूषण की मात्रा से यह हाल हो रहा है। जिस कारण हर साल ही प्रदूषण बढ़ जाता है। बढ़ता प्रदूषण मौसम की चाल बिगाड़ रह है। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरुक होना होगा। दिन भर मौसम में छायी रहने वाली धुंध के पार्टिकल बहुत छोटे छोटे होते है। यह पार्टिकल सांस के माध्यम से अंदर शरीर में प्रवेश करते है और वह स्वास्थय के लिए हनिकारक होते है। े
विज्ञापन
इन बातों का रखे ध्यान
- मौसम में धुंध का असर बढ़ता जा रहा है
- धुंध के बढने से सबसे ज्यादा असर बच्चो और ंबुर्जुगों पर होता है
- अस्थमा वाले मरीज अपने मुंह को ढककर बाहर निकले।
- बढ़ते धुंध में मॉर्निग वॉक पर जाने वाले बुजुर्ग न निकले।
- नाक और गले में खरास हो तो तत्काल चिकित्सा से परामर्श ले।
- धुंध धीरे धीरे शरीर में प्रवेश कर फेफडों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है।
- दिन में पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करे
- शरीर में अगर कोई परेशान है तो तुरंत चिकित्सक से परार्मश ले