{"_id":"5ea344908ebc3e9050181f6e","slug":"barricading-of-eight-places-after-sealing-the-medical-college-meerut-news-mrt479075645","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को सील कर आठ स्थानों पर की बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को सील कर आठ स्थानों पर की बैरिकेडिंग
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है। मुख्य गेट को छोड़कर अन्य सभी गेटों पर ताले लगा दिए गए। पोस्टमार्टम हाउस के बराबर में बने दूसरे मुख्य गेट को भी बंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में आठ स्थानों पर बैरिकेडिंग करते हुए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
मेडिकल कॉलेज परिसर में तीन मंजिला नवनिर्मित भवन में कोरोना वार्ड बनाया गया है। यहां पर मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। यहां कोरोना वायरस वार्ड के दोनों गेटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां पुलिस के अलावा मेडिकल कॉलेज ने भी अपनी सुरक्षा लगाई है। जबकि इमरजेंसी के लिए अलग से सुरक्षा लगाई गई है। मेडिकल कॉलेज में ही मेडिकल थाना भी है, जहां पर लोगों का आवागमन रहता था। ऐसे में मुख्य गेट से मेडिकल थाने की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई। मेडिकल कॉलेज में कोरोना के संदिग्धों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड के बाहर भी पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीज को कोरोना वायरस शिफ्ट कर दिया जाता है। इसी वार्ड से तीन दिन पहले रात में नौ लोग चकमा देकर गायब हो गए थे। इसे लेकर अब सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पोस्टमार्टम हाउस वाले दोनों गेट बंद
गढ़ रोड से मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट को छोड़कर पोस्टमार्टम हाउस वाले दोनों बेटों को बंद कर दिया गया है। मुख्य रोड से बैंक की तरफ जाने वाले गेट को भी बंद कर दिया गया। मुख्य गेट से मेडिकल थाना रोड पर करीब 50 मीटर दूर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा मेडिकल में बीच के रास्ते पर भी बैरियर लगाए गए हैं। ओपीडी बिल्डिंग, इमरजेंसी, कोरोना वायरस वार्ड और संदिग्धों के वार्ड के लिए सुबह-शाम की शिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
सीओ हर रोज देखेंगे सुरक्षा व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों ने अब सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल को दी है। जहां पर सीओ हर रोज सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। उच्चाधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी ड्यूटी में लापरवाही मिली तो पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।