फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bar chunav me

बार चुनाव में मारी गजेंद्र पाल सिंह पैनल ने बाजी

Sun, 29 May 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
bar chunav me
बार चुनाव में विजेयी पैनल - फोटो : अमर उजाला
 प्रतिष्ठित मेरठ बार एसोसिएशन के सत्र 2016-17 की कार्यकारिणी चुनाव में गजेंद्र पाल सिंह पैनल ने जीत का परचम लहरा दिया। शनिवार शाम तक चली मतगणना के बाद इस पैनल ने नौ में से सात पदों पर कब्जा कर लिया। अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुंवर पाल शर्मा को 111 मतों से हराया तो महामंत्री अजय कुमार शर्मा निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश बालियान से 91 मतों से जीते। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से होगी।
विज्ञापन

मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। पहला परिणाम सुबह 10:30 बजे जबकि अंतिम परिणाम सायं सात बजे घोषित हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी चौ. नरेंद्र पाल सिंह ने गजेद्र पाल सिंह पैनल के विजयी होने की घोषणा की। नतीजों के अनुसार गजेंद्र पाल सिंह अध्यक्ष, अजय कुमार शर्मा महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कौसर नदीम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर पूनम वशिष्ठ और मनवीर सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर कुमारी शबनम, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर वर्षा शर्मा और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर रोहिताश्व कुमार अग्रवाल से समर्थन पाए सचिन कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन


स्कोर कार्ड
अध्यक्ष पद
गजेंद्र पाल सिंह : 886
कुंवर पाल शर्मा : 775
रोहिताश्व अग्रवाल : 732
महामंत्री :  अजय कुमार शर्मा  (787), सतीश कुमार बालियान  (696), अरजिन्द्र सिंह वरमानी (344), सतीश कुमार रुहासा (256), सुरेश पाल सिंह (184), अमरपाल सिंह भट्ठल (91), वीरपाल सिंह मलिक (12)
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1 पद) : कौसर नदीम (786), पुष्पराज सिंह त्यागी (741), राजेश्वर दयाल त्यागी (719)
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद):  पूनम वशिष्ठ (1011), मनवीर सिंह (625), आदिल सिराज (419), अश्वनी कंबोज (411),  जितेंद्र सिंह मजीठिया (398), कालू राम सैनी  (478)
कोषाध्यक्ष : ओमकार सिंह तोमर (1133), ब्रजपाल सिंह (557), ओमप्रकाश दबथुवा (588)
संयुक्त मंत्री (प्रशासन) :  कुमारी शबनम (1119) सुंदर लाल यादव (1084)
संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) :  सचिन कुमार (1327), उर्वशी सिंह (984)
संयुक्त मंत्री (प्रकाशन):  वर्षा शर्मा (1233), वरुण गुप्ता (1060)

ओमकार सिंह ने तोड़ा रिकॉर्ड
कुुंवर पाल शर्मा पैनल से कोषाध्यक्ष पद पर लड़ रहे ओमकार सिंह तोमर ने अपने प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश दबथुवा को 545 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि इतनी बड़ी जीत इस पद पर आज तक किसी ने भी नहीं ली है।


जीत के बाद लिया आशीर्वाद
चुनाव परिणाम घोषित होते ही कचहरी का माहौल एकदम से बदल गया। जमकर आतिशबाजी और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए विजयी उम्मीदवारों को फूलमालाओं से लादकर पं. नानक चंद सभागार में लाया गया। बाद में विजयी अध्यक्ष व महामंत्री चौधरी कृपाल सिंह, सर्वेश शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed