{"_id":"5a3ffb2c4f1c1b10788b4cd0","slug":"bank-teen-din-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक तीन दिन बंद, एटीएम व्यवस्था दूसरे दिन धड़ाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक तीन दिन बंद, एटीएम व्यवस्था दूसरे दिन धड़ाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के लिए बंद बैंक मंगलवार को खुलेंगे। ऐसे में लोग कैश के लिए पूरी तरह से एटीएम पर निर्भर हैं। लेकिन दूसरे ही दिन रविवार को एटीएम व्यवस्था धड़ाम हो गई। अमर उजाला टीम ने दोपहर को शहर के कई एटीएम पर जाकर हाल जाना तो लोग मायूस होकर लौट रहे थे।
ओबीसी, ईव्ज चौराहा 1:15 बजे
खैरनगर के इकराम और सिविल लाइन के दीपेंद्र यहां कैश लेने आए लेकिन खाली हाथ लौटे। कहा कि आसपास के तीन एटीएम से भी कैश नही मिला। संडे को घर का सामान खरीदना था। लेकिन कैश न होने की वजह से परेशानी हुई ।
पीएनबी, शिवपुरी ब्रांच 1:30 बजे
ईव्ज चौराहे स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच के पास ही एटीएम आउट ऑफ सर्विस शो कर रहा था। यहां कैश के लिए आ रहे लोग वापस लौट रहे थे। गार्ड ने बताया कि रविवार सुबह ही मशीन में ये कमी आई है। उसे भी नहीं पता था कि मशीन कब तक ठीक होगी।
विज्ञापन
आईडीबीआई शिवाजी रोड 1:45 बजे
एक एटीएम बंद था तो दूसरा ठीक होने के बावजूद काम नहीं कर रहा था। यहां कैश निकालने पहुंचे फलावदा निवासी छात्र रजी अब्बास और अन्य लोग मायूस लौटे। बताया कि घर का सामान खरीदना था, लेकिन कैश नहीं मिला।
यूनियन बैंक आरजी कॉलेज 2:00 बजे
आरजी कॉलेज के मेन गेट के पास यूनियन बैंक का एटीएम भी खाली था। एटीएम में कुछ युवक कैश लेने आए लेकिन खाली लौटे। युवकों ने कहा कि जब तीन दिनों के लिए बैंक बंद हैं तो ऐसे में तो बैंकों को एटीएम में कैश रखना चाहिए।
एसबीआई परतापुर 2:15 बजे
परतापुर के उद्योगपुरम में एबीआई का एटीएम बंद था। बैंक परिसर में ही ये एटीएम लगा था लेकिन मेन गेट ही बंद था। लोग यहां कैश निकालने ही नहीं जा सके और मायूस लौट गए। रिठानी के देवदत्त, संदीप आदि ने बताया कि आज कई एटीएम बंद हैं और वे परेशान हैं।
यूनियन बैंक गगोल रोड 2:25 बजे
परतापुर में गगोल रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम का शटर बंद था। कैश लेने आ रहे लोग शटर पर ताला देख कर लौट रहे थे। लोगों ने बताया कि अक्सर यहां पर ताला ही लगा रहता है।
नहीं मिलते छोटे नोट
एटीएम से छोटे नोट न मिलने की समस्या भी लोगों को आ रही है। लोगों का कहना है कि अधिकांश एटीएम से दो हजार और पांच सौ के ही नोट मिलते हैं। यदि उन्हें नौ हजार 800 की जरूरत है तो 10 हजार या नौ हजार 500 रुपये की एंट्री करनी होगी। कुछ प्राइवेट बैंक के एटीएम से ये समस्या अधिकांश देखने को मिल रही है। 100 के नए नोटों की किल्लत तो बैंकों में भी बनी है।