{"_id":"57fbe91e4f1c1b112628e3ec","slug":"bank-hue-laaparvaah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हुए लापरवाह, त्योहारों पर जेब खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हुए लापरवाह, त्योहारों पर जेब खाली
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में बैंकों की छुट्टियां शहरवासियों पर भारी पड़ रही हैं। बैंक बंद हैं और एटीएम में कैश खत्म हो गया है। कुछ एटीएम से सिग्नल ही गायब हो गए हैं। रविवार के बाद सोमवार को समस्या और बढ़ गई। नियमानुसार बैंकों की जिम्मेदारी है कि वह एटीएम खाली न रहने दें। अफसर समय-समय पर विजिट करें। छुट्टी से एटीएम का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी एटीएम की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में करीब 438 बैंक शाखाएं हैं, 340 एटीएम लगे हैं। शहर में 190 ब्रांच हैं और 250 एटीएम हैं। छुट्टी में एटीएम ही लोगों का सहारा होते हैं, अब ये ही बंद हैं तो काफी परेशानी हो रही है।
इंडियन ओवरसीज बैंक, पुलिस लाइन गेट
बैंक का एटीएम काम नहीं कर रहा था। उसकी स्क्रीन पर आउट ऑफ सर्विस लिखा आ रहा था। यहां कैश निकालने के लिए आ रहे लोग मायूस लौट रहे थे। उनका कहना था कि कई एटीएम चेक किए, लेकिन कहीं भी पैसा नहीं मिला।
भारतीय स्टेट बैंक, ईव्ज चौराहा
बैंक के एटीएम पर प्लेन पेपर पर एक नोट लगा था, जिस पर लिखा था कि एटीएम में 100-100 के नोट ही हैं। एक बार में दो हजार रुपये ही निकालें। एटीएम भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
सिंडीकेट बैंक ,बुढ़ाना गेट
एटीएम में कैश नहीं था। एटीएम के बाहर कुर्सी डालकर बैठे गार्ड ने बताया कि इसमें कैश नहीं है। यह सुनकर लोग वापस लौट रहे थे। यहां कैश लेने आए लोगों ने बताया कि वह बेगमपुल में भी कई एटीएम पर गए, लेकिन वहां भी कैश नहीं मिला।
पीएनबी दिल्ली रोड
एटीएम में कैश नहीं था। एक कागज चस्पा था, जिस पर लिखा था सॉरी मशीन में कैश नहीं है। इसके लिए खेद है। कैश निकालें आ रहे लोग बैंक वालों को कोसते हुए जा रहे थे।