फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank exams will be held from 25 January to 15 March

25 जनवरी से 15 मार्च तक होंगी बैक परीक्षाएं

Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bank exams will be held from 25 January to 15 March
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्पेशल बैक परीक्षा की तिथि विवि ने बुधवार को घोषित कर दी। बैक पेपर परीक्षाएं 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलेंगी। इसमें वे छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनकी फाइनल ईयर में बैक आ गई है। इसके अलावा जो छात्र-छात्राएं कोविड-19 के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे, वे भी शामिल होंगे। विवि ने वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाल ही में हुईं परीक्षाओं की तरह सभी बहुविकल्पीय पेपर डेढ़ घंटे और विस्तृत उत्तरीय प्रश्न वाले पेपर दो घंटे के होंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण इस बार कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर के 80 से ज्यादा कोर्सों में सिर्फ फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित कराई गईं थी। इनमें एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल थे। बाकी कोर्सों के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया। परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र-छात्राओं की बैक आने से उनको अगली कक्षा में एडमिशन लेने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में विवि ने हाल ही में 10 जनवरी तक बैक के परीक्षा फाम भरवाए थे। फाइनल ईयर के अलावा ऐसे छात्रों को भी मौका दिया गया जो फाइनल ईयर में तो सभी विषयों में पास हो गए हैं, लेकिन उनकी पिछले सेमेस्टर-वार्षिक में बैक है। कोविड-19 की वजह से परीक्षा से वंचित छात्रों को भी मौका दिया गया। बुधवार को विवि प्रशासन ने इन सभी छात्र-छात्राओं की बैक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी।
विज्ञापन

25 जनवरी से 15 मार्च तक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली पहली पाली की परीक्षा का समय नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा का समय 03 बजे से 05 बजे तक रखा गया है। जिस तरह पिछली परीक्षाओं का समय घटाया गया था, बैक में भी वही व्यवस्था रहेगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र डेढ़ घंटे और विस्तृत उत्तरीय दो घंटे का होगा। पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed