फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank closed, ATM vacant, wandering public, poor

बैंक बंद, एटीएम खाली, भटकती रही जनता बेचारी  

Mon, 02 Oct 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bank closed, ATM vacant, wandering public, poor
खाली पड़ा एटीएम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बैंकों की चार दिन की छुट्टी लोगों को भारी पड़ रही है। त्योहारी सीजन के बावजूद लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा है। बैंकों ने एटीएम में कैश डलवाने का इंतजाम नहीं किया। लोग एटीएम से परेशान होकर लौट रहे हैँ। कुछ एटीएम खराब पडे़ है तो अधिकांश में नौ कैश की स्थिति है। बैंकों के परिसर में लगे एटीएम की हालत भी ऐसी ही है। एसबीआई के रीजन ऑफिस परिसर में लगा एटीएम भी खराब है। अमर उजाला ने शहर के एटीएम की पड़ताल की तो मात्र कुछ ही एटीएम में कैश मिला।

एसबीआई रीजनल ऑफिस 
गढ़ रोड ऑफिस के परिसर में लगे एटीएम में डिस्पले नहीं थी। यहां कैश लेने आए मेडिकल के एमबीबीएस छात्र अमित नागर ने बताया कि वह कई एटीएम पर गए लेकिन कैश नहीं मिला। हरिओम ने बताया कि जागृति विहार, शास्त्रीनगर के कई एटीएम चेक किए लेकिन रुपये नहीं मिले। ब्रह्मपुरी के अमित गुप्ता ने बताया कि आज यहां भी कैश नहीं है।
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
ईव्ज चौराहा के निकट यह एटीएम काम नहीं कर रहा था। एटीएम के अंदर बेहद गंदगी पसरी थी। यहां कैश लेने पहुंच रहे लोग खाली हाथ लौट रहे थे। शिवाजी रोड के अरविंद ने बताया कि वे चार एटीएम पर गए, लेकिन कैश कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंडिकेट बैंक
शिवाजी रोड स्थित एटीएम की डिस्पले पर बैलेंस नहीं की तख्ती लगी थी। केबिन में बैठे गार्ड प्रेमचंद ने बताया छुट्टी से पहले एटीएम में कैश डाला गया था। त्योहार की वजह से एटीएम में शनिवार दोपहर में ही कैश खत्म हो गया। इस एटीएम में बैंक शाखा द्वारा ही कैश डाला जाता है।
प्राइवेट बैंकों के एटीएम ने दी राहत
सरकारी बैंकों की तुलना में प्राइवेट बैंकों की स्थिति बेहतर थी। दिल्ली रोड स्थित यस बैंक के एटीएम में कैश था। यहां काफी भीड़ नजर आई। गढ़ रोड के विजया बैंक, आईसीआईसीआई बैंक में कैश था। यहां दूर दूर से लोग कैश लेने आ रहे थे। 

तीन दिन में 35-40  करोड़ निकलने का अनुमान
जिले में 444 बैंक शाखाएं और 400 एटीएम हैं। एक एटीएम में एक बार में 40 लाख कैश आता है। बैंकिंग सूत्रों के अनुसार छुट्टी से पहले एटीएम में आवश्यकतानुसार कैश उपलब्ध कराया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक 250 एटीएम में करीब 50 करोड़ की रकम डाली गई। इनमें से 70 से 80 फीसदी रकम की निकासी हुई। कई एटीएम खराब हुए तो कई में नौ कैश की स्थिति बनी हुई है। 

कोट
बैंक या आउट सोर्र्िसंग के माध्यम से ही एटीएम में कैश डाला जाता है। चेस्ट ब्रांच ही कैश उपलब्ध कराती हैं। छुट्टी के दिनों में चेस्ट ब्रांच खोलने के लिए आरबीआई से अनुमति लेनी पड़ती है। अनुमति मिलने के बाद कैश डाला जाता है। संभवत: सोमवार को एटीएम में कैश की व्यवस्था हो जाएगी।
अजय गुप्ता ,चैनल मैनेजर एटीएम एसबीआई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed