फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bangladeshi terrorist revealed in the interrogation, bomb making materials recovered

आतंकी ने पूछताछ में बताया अपना खतरनाक प्लान, बम बनाने संबंधी सामग्री बरामद

Thu, 10 Aug 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 10 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi terrorist revealed in the interrogation, bomb making materials recovered
आतंकी अब्दुल्ला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला अल मॉमून ने पूछताछ में एटीएस टीम को बताया कि वह नकली आईडी फैजान की मदद से बनाता है, जिस पर देवबंद में फैजान के किराए के कमरे पर दबिश दी गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला। कमरे की तलाशी में बांग्ला भाषा में जेहादी साहित्य, बम बनाने की विधि का साहित्य, कलर प्रिंटर, कई नकली आईडी मिले हैं। यह स्पष्ट हुआ है कि फैजान भी बंगलादेशी आतंकी है और 'अन्सारुल्ला बांग्ला टीम' से जुड़ा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले संदिग्ध आतंकी संदीप की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस की टीम सहारनपुर में डेरा डाले हुए थी। मुजफ्फरनगर के चरथावल से पकड़ा गया अब्दुल्ला बांग्लादेश का रहने वाला है। यह वर्ष 2011 से देबवंद में रह रहा था। इसके पास से एटीएस ने फर्जी आईडी, अधिकारियों की मोहरे और पासपोर्ट बरामद किया है। देवबंद में इसका एक साथी फैजान भी रह रहा था, जो बांग्लादेशी है। फैजान के जरिए आतंकियों की फर्जी आईडी तैयार कराता था। इसके आधार पर ही वह आतंकियों को शरण दिलवाता था। अन्सारुल्ला बांग्ला टीम कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन द्वारा गठित किए गए आतंकवादी संगठन ‘अलकायदा’ से प्रेरित तन्जीम बतायी जाती है।

विज्ञापन

डेढ़ माह से मस्जिद में नमाज पढ़ा रहा था अब्दुल्ला

bangladeshi terrorist revealed in the interrogation, bomb making materials recovered
आतंकी अब्दुल्ला अरेस्ट

मुज़फ्फरनगर में चरथावल के कुटेसरा गांव की मरकज वाले धार्मिक स्‍थल से कथित बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला अल मॉमून पुत्र रहीसुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के अधिकारी कमांडों टीम के साथ रविवार तड़के करीब चार बजे मस्जिद पहुंचे। बताया जाता है कि अब्दुल्ला पिछले डेढ़ माह से मस्जिद में नमाज पढ़ा रहा था। इससे पहले देवबंद के पास अंबेहटा शेखा की मस्जिद में था।

सूत्रों के अनुसार 2011 से पश्चिम के कई जिलों में रहकर रेकी कर रहा था। एटीएस की टीम ने उसके पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य कागजात बरामद किये है। एटीएस की टीमें गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed