{"_id":"575c73814f1c1b507e9c60c7","slug":"banao-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाओ स्मार्ट सिटी, हम करेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाओ स्मार्ट सिटी, हम करेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
सिटी बनाने के लिए गगणमान्य लोग शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में जुटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए गणमान्य लोग शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में जुटे। परिचर्चा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदें, व्यापारियों, उद्यमियों, चिकित्सकों, अध्यापकों, छात्राें, शोधार्थियों समेत अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। खुद संकल्प लिया और दूसरों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया। अधिकारियों, महापौर से सवाल, जवाब किए। साथ ही शहर को एक मंच पर लाने का संकल्प भी लिया गया।
स्मार्ट सिटी के लिए शहर में पहली बार ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा, स्मार्ट सिटी सेल के कंसल्टेंट बीके पटेल, प्रतिनिधि एवं सोशल एक्सपर्ट डॉ. रेखा बेन मिस्त्री ने लोगों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
लोगों को विश्वास दिलाया कि पूरी गंभीरता से स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया जाएगा। बस लोग जमकर वोटिंग करें। इस मुहिम में अमर उजाला और स्मार्ट सिटी सेल कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। कहा कि समस्याएं हैं, लेकिन उनसे पार पाते हुए इस बार मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया जाएगा। दो घंटे से ज्यादा चली बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि शहर का हर बाशिंदा मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाना चाहता है। तकनीकी एवं सुनियोजित रूप से हर वर्ग इसमें सहयोग करेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सेल की पूरी टीम ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। साथ ही विस्तार से जानकारी दी कि कैसे शहर को स्मार्ट बनाया जा सकता है? कैसे वोट किया जा सकता है? किन-किन बिंदुओं पर फोकस करना होगा। उन्होंने बताया कि समय कम है। ऐसे में हर बाशिंदे को सजग होना होगा और समय रहते अपना वोट करना होगा। आप जितने ज्यादा वोट करेंगे स्मार्ट सिटी के लिए मेरठ की दावेदारी उतनी ही ज्यादा दमदार होगी।
प्रिंसिपल मिलकर चलाएंगे मुहिम
पब्लिक स्कूलों के प्रिंसिपलों ने भी स्मार्ट सिटी की वोटिंग के लिए मुहिम चलाने का आह्वान किया। कालका पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि टीचर्स क ी टीम के साथ मिलकर वोटिंग कराएंगे। सहोदय अध्यक्ष सुधांशु शेखर ने भी अधिक वोट कराने की बात कही। सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन ने कहा कि महिलाओं व शिक्षकों के सहयोग से कैं ट क्षेत्र में मुहिम चलाएंगे। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल गोपाल दीक्षित ने शास्त्रीनगर व जागृति विहार में लोगों को जागरूक करने की बात कही।
स्मार्ट सिटी जोड
आज घंटाघर क्षेत्र का निरीक्षण
स्मार्ट सिटी कंसल्टेंट टीम के सदस्य रविवार को शहर घंटाघर क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही जनता को वोटिंग के लिए जागरूक करेंगे। क्षेत्र का पूरा सर्वे किया जाएगा। जनता के सुझाव लिए जाएंगे।
इस तरह होगी स्मार्ट सिटी की परीक्षा
तीन साल में जनता को दी गई मूलभूत सुविधाओं के आधार पर मेरठ को पाने होंगे 30 अंक।
री-डेवलपमेंट, रेट्रोफिटिंग व ग्रीनरी एरिया पर मेरठ को पाने होंगे 55 अंक।
पैन सिटी पर मेरठ को लेने होंगे 15 अंक।
परिचर्चा में ये भी रहे शामिल
एडको डेवलपर्स के एमडी वरुण गोयल, एपेक्स डेवलपर्स के एमडी अतुल गुप्ता, डेवलपर सतेंद्र वशिष्ठ, प्रोफेसर प्रवीण पंवार, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. रवि राणा, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ. योगेश्वर गुप्ता, डॉ. सतीश प्रकाश, सुनीता त्यागी, कल्पना जैन, सुनीता गर्ग, प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. सुभाष चंद्रा, समाजसेवी डॉ. अनुज कुमार सिंह, व्यापार संघ सचिव विपुल सिंघल, संजीव रस्तौगी, युवा मोर्चा से अनुज वशिष्ठ, तरुण आहुजा, राजीव अग्रवाल, फैज शेख, डॉ. अमित पाठक, बसंत चौहान, समाजसेवी नरेश अग्रवाल, हरविंदर सिंह, राकेश कुमार माहेश्वरी, उमेश राघव, पंकज उज्ज्वल, डॉ. पंकज शर्मा, अनुज जावला, तैयब अली, विनेश जैन, मनोज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह आदि।