{"_id":"5b6b4a154f1c1b9b3e8b5ea7","slug":"bam-bhole-bolte-rahe-shivaaley-tak-pahuchne-ke-liye-daurte-rahe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम बोलते रहे, शिवालय तक पहुंचने को दौड़ते रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम बोलते रहे, शिवालय तक पहुंचने को दौड़ते रहे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर बुधवार को डाक कांवड़िये ज्यादा दिखाई दिए। बम बोले के जयकारों के साथ कांवड़िये तय समय पर शिवालय पहुंचने के लिए दौड़ लगाते नजर आए।
हाईवे पर सुबह से ही डाक कांवड़ियों की भीड़ रही। किसी ने भोले की इच्छा तो किसी ने 20 से 24 घंटे तक का समय डाक कांवड़ का हरिद्वार से अपने गंतव्य तक रख रखा था। डाक कांवड़िये भी जल लेकर दौड़ते रहे। साइड देने के लिए पीछे बाइक पर साथी सीटी बजा रहे थे। एक के बाद एक कांवड़ियां जल लेकर मंजिल की तरफ बढ़ रहे थे। शिवभक्तों के हुजूम को देखने के लिए हर कोई हाईवे पर खड़ा था। उमस के बीच भी शिवभक्त लगातार दौड़ रहे थे। वहीं सिवाया टोल प्लाजा पर दिनभर कांवड़ियों का हुजूम उमड़ा रहा।
तय समय से होता है पहुंचना
डाक कांवड़ लेकर तय समय में मंजिल तक पहुंचना होता है। फरीदाबाद निवासी राकेश कुमार और जय सिंह ने बताया कि वह सातवीं डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से आ रहे हैं। उनकी टीम में करीब 40 शिवभक्त है और 8 बाइक हैं।
बेहोश हुआ शिवभक्त
हाईवे पर दिल्ली निवासी शिवभक्त राम शंकर सिंह गर्मी के कारण बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिवभक्त का उपचार कराया। उसे दो घंटे बाद रवाना कर दिया गया।