फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Balian said , will again in six months Jat reservation

बालियान बोले, छह माह में फिर मिलेगा जाट आरक्षण

Mon, 05 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Balian said , will again in six months Jat reservation

पल्लवपुरम जाट वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को जाट समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि छह माह में जाट आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज दो स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा श्रेष्ठी ने वंदे मातरम से किया। डा. संजीव बालियान ने 33 मेधावियों को पुरस्कृत किया। जिनमें कक्षा दस से दीक्षा माली, अमृत्य सिंह, आशीष चौधरी, प्रखर घोषाल, मिलन अहलावत, देव कुमार, साक्षी, शिवानी चौधरी, कक्षा 12 की आकांक्षा मेहरा, रिद्धिमा राठी, रूपल चौधरी, रजत राणा, अलीशा डबास, शिवम पंवार, सुमित कुमार आदि शामिल रहे। लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह को उनके आईआईटी दिल्ली में एमटेक में चयन और शौर्य पंवार को एनडीए और निष्ठा राणा को एमबीबीएस में चयन और बबूशा को किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि केंद्रीय सेवाओं में जाट समाज को जल्द आरक्षण मिल जाएगा। मजबूत पैरवी की जा रही है। इस बार आरक्षण होगा तो खत्म नहीं होगा। पूरी कानूनी प्रक्रिया करने के बाद ही यह मिलेगा। इस काम में छह माह लगेंगे। आज जाट समाज के लोग शिक्षित हो रहे हैं। देश-विदेश में उनका डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक विडंबना ये है कि लोग गांव छोड़कर शहर की ओर भाग रहे हैं, ऐसा करना ठीक नहीं है। अध्यक्षता करण सिंह वर्मा ने की और संचालन एसोसिएशन के सचिव डा. विनोद कुमार कुश ने किया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि अनिल कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, मंडल अध्यक्ष विक्रांत ढाका, डा. ओमपाल सिंह, चौधरी महावीर सिंह, अमर सिंह, गजेंद्र सिंह नीलकंठ, कल्याण सिंह, ब्रजपाल सिंह, गजेंद्र पायल, राजीव चौधरी, जगरूप सिंह, एडवोकेट अमरपाल राणा, कुशलपाल सिंह तेवतिया, सुरेंद्र सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed