फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Balcony dispute became the reason for the death of an old man, murder report filed against seven

छज्जा विवाद बना बुजुर्ग की मौत की वजह, सात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Balcony dispute became the reason for the death of an old man, murder report filed against seven
रोहटा। जटपुरा गांव में मकान के सामने छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा शनिवार को हुई हिंसक झड़प में मारपीट में घायल बुजुर्ग रामबीर की मौत हो गई। इसके बाद से गांव माहौल तनावपूर्ण है। शनिवार देर रात तक ग्रामीणों ने थाने के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया था। पीड़ित पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने पर सात घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

थाना रोहटा क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी रामबीर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। छत से बाहर छज्जा निकाल रहे थे। इसी बात पर फूल कुमार पक्ष से विवाद चल रहा था। बताया गया कि रामबीर पक्ष ने फूल कुमार पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत भी कर रखी थी। इससे दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रामबीर का पुत्र रवि और भतीजा पंकज मकान की सेटरिंग का सामान लेने गए थे, तभी फूल कुमार पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को शांति भंग में हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रामबीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबीर की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने शनिवार शाम से लेकर देर रात तक थाने के सामने शव रखकर करीब सात घंटे तक मेरठ-रोहटा मार्ग पर जाम लगाया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर कार्रवाई की। इससे बुजुर्ग की जान गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आर्थिक सहायता की मांग की।
सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल और सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने फूल कुमार, मोनू व विशाल, अमरपाल, मनोज, सोमवती तथा नरेश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामबीर के शव का रविवार दोपहर गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव है और परिजन अभी भी बेहद आक्रोशित हैं।


रोहटा थाना पुलिस की होगी जांच
वृद्ध की मौत के मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही सीओ सरधना से रोहटा पुलिस की भी जांच कराई जा रही है। - राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed