सहारनपुर: भाकियू तोमर ने किया पॉवर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
रामपुर मनिहारन में भकियू (तोमर) के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में किसान दिल्ली रोड स्थित पॉवर कॉरपोरेशन के एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि शेड्यूल के हिसाब से देहात क्षेत्र में विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही है। 10 हजार रुपये बकाया वालों के भी विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चौथे दिन पेट्रोल पंपों के साथ केरोसिन ऑयल डिपो पर की छापेमारी
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न कराई जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों के विद्युत बिलों में गड़बड़ी को अविलंब ठीक किया जाए अन्यथा किसान विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
बाद में किसानों ने एक्सईएन राजेंद्र कुमार गुप्ता को मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अनिल राणा, तनवीर, सूरतपाल, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र आदि रहे।
भाकियू अंबावत ने किया बिजली की बढ़ी दरों का विरोध
नकुड़ में भाकियू अंबावत की मासिक बैठक में किसानों ने बिजली की बढ़ी दरों का विरोध करते हुए इन्हे वापस लिए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि बढ़ी दरें वापस नहीं ली गई तो भाकियू अंबावत विरोध में उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रांगण में आयोजित भाकियू अंबावत की बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष साहब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कभी डीजल व पेट्रोल तो कभी बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसान विरोधी होने का प्रमाण दिया है। जिसे भाकियू अंबावत बर्दाश्त नहीं करेगी।
चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने बढ़ाई गई बिजली की दरों को वापस नहीं लिया तो किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। अध्यक्षता चौ. कंवरपाल सिंह व संचालन राजीव कुमार ने किया। ब्लाक अध्यक्ष सोमपाल स्वामी, मदन चौधरी, संजय कुमार, राजेश प्रधान व धर्मवीर सिंह आदि रहे।