{"_id":"6402d5018f4815d78c02e2e4","slug":"bajrang-dals-uproar-over-animal-slaughter-in-the-forests-of-aranwali-meerut-news-c-14-1-141015-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अरनावली के जंगलों में पशु कटान पर बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अरनावली के जंगलों में पशु कटान पर बजरंग दल का हंगामा
विज्ञापन
रोहटा। अरनावली गांव के जंगल में थाने से 800 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार रात के समय अज्ञात पशु तस्करों ने संरक्षित पशुओं के कटान की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में मिले अवशेष देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस की को दी। मौके पर पहुंची पुलिस का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराव करते हुए पशु तस्करों को पकड़ने के लिए हंगामा किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की वार्ता एसएसपी से कराई गई। इसके बाद पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जमीन में दबवाए।
पुलिस के अनुसार, रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव के जंगल में बृहस्पतिवार रात किसान सुखबीर सिंह पुत्र लाल सिंह के गन्ने के खेत में गाे तस्करों ने दर्जनों गोवंशों को कब्जे में लेकर तथा उन्हें काटकर मांस ले गए। शुक्रवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो जगह-जगह पड़े खून व गोवंशों के अवशेष देखकर दंग रह गए। गोकशी की सूचना पर अरनावली व पूठ गांव के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के प्रदेश सचिव राजकुमार डूंगर व ठाकुर अभिषेक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गोकशी की घटना को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची रोहटा पुलिस ने पशु अवशेष कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। वह एसएसपी या एसपी देहात को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में सीओ सरधना बृजेश कुमार सिंह सरूरपुर व जानी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने और तस्करों को पकड़ने की मांग की। इसके बाद उनकी वार्ता मोबाइल पर एसएसपी रोहित सजवाण से कराई गई। एसएसपी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्दी पुलिस की टीमें गो तस्करों को पकड़कर घटना का खुलासा करेंगी। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता शांत हुए।
सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द पुलिस गो तस्करों को पकड़ कर घटना का खुलासा करेगी। जो भी आरोपी घटना में शामिल पाया जाएगा। उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।