फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang Dal workers create ruckus at Surajkund Trauma Centre

Meerut News: सूरजकुंड ट्रॉमा सेंटर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Fri, 01 May 2026 10:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 01 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers create ruckus at Surajkund Trauma Centre
गोवंशों की दुर्दशा देख भड़के, डॉक्टर को हटाने की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सूरजकुंड स्थित ट्रॉमा सेंटर में गोवंशों की दुर्दशा देखकर शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि गोवंश बिना समुचित इलाज के तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। हंगामे की जानकारी पर अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को हटाने की मांग की। अपर नगर आयुक्त ने कार्यकर्ताओं को ट्रॉमा सेंटर का मुआयना कराया और आश्वासन दिया कि गोवंश के खाने-पीने में कोई लापरवाही नहीं होगी।

बजरंग दल के कार्यकर्ता उज्जवल, विशाल धानक और मिठू कंसल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा है कि वहां पर एक साथ चार गोवंशों की मौत हो चुकी थी। कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी राघव से गोवंशों की खराब हालत पर नाराजगी व्यक्त की। आरोप है कि इस दौरान डॉ. राघव ने कार्यकर्ताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग और अनुचित व्यवहार किया, जिससे विवाद और अधिक बढ़ गया। घटना की खबर फैलते ही बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता वहां पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, सह गोरक्षा प्रमुख पुनीत धानक, नमन अग्रवाल, अमन राजपूत और बिट्टू पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि गोवंशों के उपचार और देखभाल की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो उनका आंदोलन अधिक तेज करेंगे। अपर नगर आयुक्त का कहना कि शुक्रवार को दो गोवंशों की मौत हुई है। उक्त दोनों गोवंशों की हालत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर माने
स्थिति तनावपूर्ण होती देख प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामले को शांत करने का प्रयास किया। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी ली। अपर नगर आयुक्त ने कार्यकर्ताओं को उचित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत किया है, तभी हंगामा थम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed