{"_id":"6177126978af930dd064b3ff","slug":"bahadur-daughter-beat-manchale-fiercely-handed-over-to-police-meerut-news-mrt56227769","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन पर सेल्स मैनेजर के साथ छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूलेन पर सेल्स मैनेजर के साथ छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन
बहादुर बिटिया ने मनचले को जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा
मेरठ। आबूलेन पर सोमवार शाम मनचले ने सेल्स मैनेजर के साथ छेड़छाड़ कर दी। गुस्साई युवती ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने भी उसकी धुनाई की। लोगों ने मनचले को पुलिस को सौंप दिया।
आबूलेन पर एक होटल में युवती सेल्स मैनेजर है। सोमवार को ड्यूटी करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकली तो आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती ने बताया कि दोनों पहले एक कंपनी में काम करते थे। युवक की हरकतों से परेशान होकर ही उसने नौकरी छोड़ी थी।
अब पिछले एक साल से वह युवती का पीछा कर रहा है। अब वह कई दिनों से परेशान कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।