{"_id":"68ebb6d7387299434e0b8598","slug":"baghpat-won-the-junior-boys-state-kabaddi-championship-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110038-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बागपत के लिए....\nबागपत ने जीती जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बागपत के लिए.... बागपत ने जीती जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव दबथुवा में आयोजित कबड्डी चैपियशिप जितने वाली बागपत की विजेता टीम। आयोजक
सरूरपुर (मेरठ)। ब्लॉक क्षेत्र के दबथुवा में चल रही जगेंद्र चौधरी द्वितीय मेमोरियल 49वीं जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला मेरठ और बागपत की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में बागपत की टीम ने 37 अंक लेकर मैच में जीत दर्ज की। उपविजेता मेरठ की टीम 29 अंक ही प्राप्त कर सकीं।
मुख्य अतिथि पंडित आदेश फौजी ने टॉस उछालकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। खेल से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
विजेता टीम बागपत को नकद 5100 रुपये और उपविजेता मेरठ टीम को 3100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही बेस्ट कैचर हर्ष ढाका और बेस्ट रेडर वरुण को 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
भारतीय मतदाता संघ की ओर से 28 खिलाड़ियों और 10 आयोजक मंडल सदस्यों को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट भेंट किए गए। इस मौके पर अनिल चौधरी, पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, योगेश गोस्वामी, हिमांशु पुंडीर, विकास चौधरी, अनुज चौधरी और संजीव कुमार मौजूद रहे।