Baghpat: बड़ौत में सिर पर बोतल मारकर की महिला की हत्या, सामने आई विवाद की ये वजह, आरोपी फरार
बड़ौत में गुराना रोड पर उधारी के डेढ़ लाख को लेकर 50 वर्षीय महिला ओमवीरी की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सिर पर बोतल मारकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में गुराना रोड पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक वारदात में उधारी के डेढ़ लाख रुपए को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय ओमवीरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हसनपुर, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं और फिलहाल गुराना रोड पर परिवार संग रह रही थीं।
क्या है पूरा मामला
ओमवीरी के बेटों ने कुछ समय पहले गांव के ही कुछ लोगों से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे और इसी महीने लौटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन शुक्रवार रात चार से पांच युवक उनके घर पहुंचे और रकम की मांग को लेकर विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने लाठी-डंडों और बोतल से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: ISI Agent Arrested: कपड़ा फेरी, जनसुविधा केंद्र और प्राइवेट जॉब की आड़ में चल रहा जासूसी का बड़ा खेल
बचाव में आई ओमवीरी पर बोतल से हमला
जब शोर सुनकर ओमवीरी मौके पर पहुंचीं तो हमलावरों ने उनके सिर पर बोतल से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।