फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat two young men did sexual assault on student

यूपी फिर हुई शर्मसार: जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 16 Oct 2018 11:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 16 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baghpat two young men did sexual assault on student
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुखार से पीड़ित नर्सिंग की एक छात्रा से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। रिश्ते में चाचा लगने वाले वार्ड ब्वॉय और बी फार्मा के प्रशिक्षु युवक ने बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ वारदात कर इंसानियत और रिश्तों को भी तारतार कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने भी जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की यह पीड़ित युवती जीएनएम का कोर्स कर रही है और सोमवार को बुखार होने पर बड़ी बहन के साथ शाम तीन बजे जिला अस्पताल आई थी। डा. भूपेंद्र कुमार ने उसे उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। जहां फार्मासिस्ट मोहित त्यागी, वार्ड ब्वॉय यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा, बी फार्मा प्रशिक्षु दिलशाद ड्यूटी पर थे। यतेंद्र रिश्ते में छात्रा का चाचा लगता है और दोनों एक ही गांव के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रची गई सामूहिक दुष्कर्म की साजिश 

बकौल पीड़िता, वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज इस्लाम को भाप देने के बहाने वार्ड ब्वॉय और प्रशिक्षु वहां से ले गए। रात 12.30 बजे उसकी बड़ी बहन भी चाय पीने बाहर चली गई तो वार्ड ब्वॉय और प्रशिक्षु ने नशे का इंजेक्शन देकर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा की बहन वहां पहुंची तो दोनों मौके से भाग गए। पीड़िता की बहन ने डॉक्टर को घटना की जानकारी दी तो अस्पताल में हंगामा हो गया। मंगलवार सुबह चार बजे डॉक्टर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

एसपी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और छात्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए इनकी गिरफ्तारी की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन इसमें स्पष्ट रूप से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। अब स्लाइड को फॉरेंसिक जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वार्ड ब्वॉय बोला, उसे फंसाया गया
जीएनएम नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए। आरोपी वार्ड ब्वॉय ने साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। आरोपी यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा ने बताया कि छात्रा रिश्ते में उसकी भतीजी लगती है। वह दो बच्चों का पिता है। सात साल से अस्पताल में कार्यरत है। छात्रा ने साजिश में उसे फंसाया है। यह भी आरोप लगाया कि डी-फार्मा प्रशिक्षु दिलशाद ने नशे का इंजेक्शन देकर छात्रा से रेप किया है।

उसने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सो रहे थे। वह चिकित्सक को तीन बार उठाने गया, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। इस मामले में उसे झूठा फंसाया गया है। आरोपी दिलशाद ने बताया कि, वार्ड ब्वॉय यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा और छात्रा के बीच पहले से संबंध था। छात्रा बीमारी का बहाना बनाकर आठ माह में 15-16 बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी है। रात्रि में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था इसलिए उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed