ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में टकराए दर्जनों वाहन, कई लोग लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर शरफाबाद व खेकड़ा के पास कोहरे के कारण 15 वाहन टकरा गए। हादसे में 10 से अधिक वाहन चालक घायल हो गए। ग्रामीणों ने वाहनों में फंसे लोगों को निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। शरफाबाद में दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर 10 किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका।
चांदीनगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर शरफाबाद-रेवड़ी बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह रेत से लदा ट्रक यू टर्न ले रहा था। दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने रेत से लदे ट्रक में टक्कर मार दी। दोनों ट्रक सड़क पर बीचों-बीच खड़े हो गए। कोहरे के कारण हादसा हुआ। पीछे से आ रहे वाहन चालकों को ट्रक दिखाई नहीं दिए, जिस कारण दस वाहन टकरा गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि दुर्घटना में लुधियाना निवासी ट्रक चालक परमजीत, हेल्पर सोनू, हरियाणा निवासी सूरज, दिल्ली निवासी मोहम्मद सरफराज, नोएडा निवासी सचिन, विजय, मुजफ्फरनगर निवासी ओमवीर, मेरठ निवासी राजेश, गाजियाबाद निवासी गुड्डू घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर 10 किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। दो घंटे तक जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा खेकड़ा के पास एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण पांच वाहन टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हुए है। जिनके नाम पता नहीं चल सके। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक वाहनों को लेकर चले गए। चांदीनगर थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि शरफाबाद-रेवाड़ी बॉर्डर पर दुर्घटना हुई है। जिस कारण एक्सप्रेस-वे जाम रहा। वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवा दिया।
एक्सप्रेस-वे पर रोजाना हो रही दुर्घटनाएं
एक्सप्रेस-वे पर हर रोज दुर्घटनाएं हो रही है। एनएसएआई की लापरवाही की खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के कोई इंतजाम नहीं है। खराब ट्रक सड़क के बीच में खड़ रहते हैं। कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे पाते। एक्सप्रेस-वे पर कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। दुर्घटना के बाद एनएसएआई का कोई भी कर्मचारी नहीं आता। पुलिस भी कई घंटे देरी से पहुंचती है। जिस कारण कई बार वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इंतजाम किए जाने बहुत जरूरी है।
एक्सप्रेस-वे दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक
एक्सप्रेस-वे पर रेत से लदे ओवरलोड ट्रक दौड़ रहे हैं। पुलिस ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। जिस कारण रेत से लदे ट्रक आए दिन हादसों का कारण बने हुए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/