महिला को बंधक बनाकर 2 महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जिले में एक महिला ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर एएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। उसने बताया कि सड़क दुर्घटना में पति के घायल होने का बहाना बनाकर आरोपी उसे कर्नाटक के टुमकुर में ले गए और वहां दो माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि नौ नवंबर 2018 को उसका पड़ोसी युवक घर आया और कहा कि दिल्ली में तुम्हारे पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। महिला अपने दो बच्चों को लेकर युवक के साथ चली गई। दिल्ली जाने के बाद उससे कहा गया कि पति राजस्थान में भर्ती है। दिल्ली से ट्रेन में बैठाया। रास्ते में उसे और दोनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट खाने के लिए दिए। कोल्ड ड्रिंक पीकर महिला और उसके बच्चे सो गए।
वहीं जब उसकी आंख खुली तो वह बंगलूरू रेलवे स्टेशन पर थी। बच्चे उसके पास नहीं थे। आरोपी युवक बच्चों को मारने की धमकी देकर उसे कर्नाटक प्रदेश के टुमकुर नामक स्थान पर ले गया। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली। दो माह तक जगह बदल-बदल कर रखा। नौ जनवरी को आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ उसके पास पहुंचा। तीनों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी 12 जनवरी को महिला और बच्चों को लेकर लोनी आ गए। 16 जनवरी को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे बागपत में छोड़ दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/