फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat soldier murder and suicide case and The family denied the action

सिपाही दंपती के शवों का 15 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

Mon, 11 Mar 2019 10:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Baghpat soldier murder and suicide case and The family denied the action
सिपाही वीरेंद्र और ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत पुलिस लाइन में महिला सिपाही पत्नी की हत्या के बाद फांसी पर लटक कर सिपाही के आत्महत्या के मामले में दोनों परिवारों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने 15 घंटे बाद सिपाही दंपती के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजन अपने अपने शव को लेकर गए।

विज्ञापन

 
रविवार को पुलिस लाइन में आरटीआई सेल बागपत में तैनात महिला सिपाही ज्योति रोहिला (27) की उसके ही पति वीरेंद्र निवासी गांव भकावा थाना शेरगढ़ जनपद बरेली ने पिटाई करने के बाद गले में पानी गर्म करने की रॉड के केबल से फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। आरोपी पति यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ। हाल में वह लखनऊ के काकौर थाने में तैनात था। घटना की सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रणविजय सिंह, सीओ ओमपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। दोनों के परिजनों को सूचना दी। शव के पास से आरोपी पति द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें महिला सिपाही के जीजा और मौसा-मौसी को घटना का जिम्मेदार ठहराया। रात्रि में दोनों मृतकों के परिजन नहीं आए, तो पुलिस ने कमरे का ताला लगाया। पूरी रात कमरे में ही दोनों शव पड़े रहे। सोमवार की सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने 15 घंटे बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पांच चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दोनों मृतक के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजन अपने शव को घर लेकर चले गए। दोनों ही परिवारों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना है। किसी को यदि कोई समस्या है, उसका समाधान हो सकता है, लेकिन इस तरह से नहीं करना चाहिए। दोनों सिपाहियों के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है।

विज्ञापन

पत्नी से मांगता था सैलरी का हिसाब
मृतक महिला सिपाही के भाई दीपक ने बताया कि ज्योति ने बिना दहेज के शादी की। उसका पति शादी के बाद से उसे प्रताड़ित करने लगा। उसकी सैलरी का हिसाब मांगने लगा। उसकी नजर उसके रुपए पर थी। इसे लेकर उनमें विवाद रहता था। 21 फरवरी को वीरेंद्र ने फोन कर ज्योति को मारने की धमकी भी दी, लेकिन वे उसकी धमकी को हल्के में ले गए। यदि उन्हें पता होता कि वह उसकी हत्या कर देगा तो ज्योति को कभी अकेला नहीं छोड़ते।

सिपाही दंपती ने की खरीददारी
पुलिस ने बताया कि मृतक सिपाही वीरेंद्र सात मार्च को थाना काकौर लखनऊ से तीन दिन की छुट्टी लेकर आया। रविवार को उसे वापस जाना था। रविवार को दिन में ढाई बजे के लगभग दोनों बाजार से खरीददारी भी करके लाए। पुलिस लाइन के आवासों में रहने वाले लोगों ने उन्हें एक साथ घूमते हुए भी देखा, लेकिन इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। 

परिजनों को कुछ नहीं बताता 
मृतक सिपाही वीरेंद्र के बड़े भाई अशोक ने बताया कि चार माह पहले ही दोनों की शादी हुई। वह परिजनों को अपनी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं बताता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed