फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Scuffle in XIN and JE of electricity department, unions uproar, work boycott

Baghpat: बिजली विभाग के एक्सईएन और जेई में हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा, कार्रवाई की मांग

Sat, 15 Oct 2022 03:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Oct 2022 03:22 PM IST
सार

विभागीय कार्यों को लेकर अधिशासी अभियंता प्रथम और अवर अभियंता के बीच हाथापाई हो गई। वहीं शनिवार को जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Baghpat: Scuffle in XIN and JE of electricity department, unions uproar, work boycott
जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में ऊर्जा निगम के कोताना रोड स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम पर विभागीय कार्यों को लेकर अधिशासी अभियंता प्रथम व अवर अभियंता के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।

विज्ञापन


इसी मामले को लेकर शनिवार को जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहले एक्सईएन कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और बाद में एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसई बागपत से मिलने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी ने कार्यालय पर तैनात अवर अभियंता नरेंद्र को अपने दफ्तर में बुलाया और पूर्व में बताए गए विभागीय कार्यो की रिपोर्ट पूछने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर कार्यालय पर मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSSSC PET EXAM: पीईटी परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई समेत चार आरोपी, पूछताछ में उगला ये सच

जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
उधर, शनिवार की सुबह अधिशासी अभियंता के खिलाफ जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकर्ताओं ने कोताना रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया और बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता बागपत से मिलने के लिए रवाना हो गए।

अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी ने बताया
इस संबंध में जब अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नरेंद्र प्रताप को बड़ौत टाउन में राजस्व वसूली, बिजली सप्लाई सुदृढ़ कराने सहित अन्य विभागीय कार्य सौंपे गए थे, लेकिन वे लगातार लापरवाही कर रहे थे।

उन्हें समझाने के लिए कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। घटना को लेकर अधीक्षण अभियंता बागपत को अवगत कराया जा चुका है। जेई के साथ मारपीट का आरोप झूठा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप 

अभियंता नरेंद्र प्रताप ने कहा...
अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप का कहना है कि अधिशासी अभियंता लगातार मनमानी व मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। जानबूझकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता से मिलने गया था, लेकिन उन्होंने दबंगई दिखाते हुए मेरे साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed